फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: दिव्यांग बुजुर्ग की जमीन पर कब्जे की शिकायत को डीआईजी ने लिया संज्ञान

Tue, 17 Nov 2026 11:22 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
फोटो-2-दिव्यांग की ​​शिकायत सुनते डीआईजी।-स्रोत :विभाग
विज्ञापन
बलरामपुर। दिव्यांग बुजुर्ग की कृषि योग्य भूमि पर अवैध कब्जा करने और उन्हें खेती करने से रोकने की शिकायत पर देवीपाटन परिक्षेत्र के डीआईजी अशोक कुमार ने गंभीरता से संज्ञान लिया है। उन्होंने पीड़ित के अधिवक्ता से फोन पर वार्ता कर मामले में प्रभावी पैरवी करने और बुजुर्ग को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराने का भरोसा दिया।
विज्ञापन


गोण्डा स्थित शिविर कार्यालय में आयोजित जनसुनवाई के दौरान खोड़ारे थाना क्षेत्र के महाराजगंज निवासी दिव्यांग बुजुर्ग काशीराम वर्मा ने डीआईजी को प्रार्थना पत्र सौंपा। उन्होंने आरोप लगाया कि गांव के सुनील और उनके परिवार के सदस्यों ने उनकी कृषि योग्य भूमि पर अवैध कब्जा कर लिया है। भूमि का सीमांकन भी पहले कराया जा चुका है। इसके बावजूद जब वह खेत में फसल की बुवाई करने जाते हैं तो विपक्षी लाठी-डंडों से पिटाई करने की धमकी देते हैं। इस कारण वह अपनी ही जमीन पर खेती नहीं कर पा रहे हैं।

डीआईजी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए। साथ ही पीड़ित के अधिवक्ता से फोन पर बात कर मामले में संवेदनशीलता के साथ पैरवी करने और प्रभावी विधिक कार्रवाई सुनिश्चित कराने का भरोसा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें