फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: सरकारी सुविधाओं से वंचित दिव्यांगों ने डीएम को सौंपा ज्ञापन

Thu, 12 Nov 2026 11:02 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
फोटो-12-बलरामपुर के कलेक्ट्रेट में मांगों के समर्थन में जुटे दिव्यांग ।-स्रोत: संगठन
विज्ञापन
बलरामपुर। सरकारी योजनाओं का लाभ नहीं मिलने और बुनियादी सुविधाओं के अभाव से परेशान दिव्यांगजनों ने अपनी समस्याओं को लेकर आवाज उठाई। ऑल दिव्यांग विकास संगठन के बैनर तले राष्ट्रीय महासचिव छोटकऊ यादव के नेतृत्व में दिव्यांगजनों ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर जिलाधिकारी डॉ. विपिन कुमार जैन को 10 सूत्रीय मांग पत्र सौंपा। इसमें पेंशन बढ़ाने के साथ ही आवास, राशन, शिक्षा और रोजगार जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग की गई।
विज्ञापन


राष्ट्रीय महासचिव छोटकऊ यादव ने कहा कि जिले में बड़ी संख्या में दिव्यांगजन शौचालय, आवास, राशन कार्ड, ट्राईसाइकिल और पेंशन जैसी सुविधाओं से वंचित हैं। अनूप कुमार पांडेय ने कहा कि सरकारी योजनाओं का लाभ नहीं मिलने से दिव्यांगजनों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं, सुधीर कुमार ने कहा कि एक हजार रुपये की मासिक पेंशन में परिवार का भरण-पोषण करना मुश्किल है।

उन्होंने पेंशन बढ़ाकर पांच हजार रुपये प्रतिमाह करने के साथ ही उज्ज्वला गैस कनेक्शन, मुफ्त बिजली और लंबित मिनी पट्टा आवेदनों पर कार्रवाई करने की मांग की। साथ ही समस्याओं का समाधान नहीं होने पर आंदोलन करने और मुख्यमंत्री के समक्ष अपनी बात रखने की चेतावनी दी।
विज्ञापन


जिलाधिकारी डॉ. विपिन कुमार जैन ने दिव्यांगजनों की समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए तत्काल संबंधित अधिकारियों को बुलाया। उन्होंने दिव्यांगजनों का विवरण एकत्र कराकर उन्हें तत्काल उपलब्ध कराई जा सकने वाली सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें