फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: धनतेरस पर जमकर धनवर्षा, 255 करोड़ का हुआ कारोबार

विज्ञापन
लरामपुर में धनतेरस को लेकर बाजार में उमड़ी लोगों की भीड़ ।-संवाद
विज्ञापन
बलरामपुर। धनतेरस पर शनिवार को बाजार गुलजार रहा। सुबह से लेकर रात तक बाजार में सामान खरीदने के लिए ग्राहकों की भीड़ जुटी। कपड़ा, बर्तन व जेवर से लेकर वाहनों की जमकर खरीदारी हुई। जिले में पहले दिन करीब 255 करोड़ रुपये का कारोबार हुआ है।
विज्ञापन

दुकानों को आकर्षक ढंग से सजाया गया का। ग्राहकों को लुभाने के लिए दुकानदारों की तरफ से तरह-तरह के ऑफर भी दिए गए। वीर विनय चौराहे से लेकर चौक बाजार तक ग्राहकों की भीड़ रही। इलेक्ट्रानिक व खिलौनों की दुकानों पर बड़ी संख्या में ग्राहक जुटे। लोगों ने बच्चों के लिए तरह-तरह के खिलौनों की खरीदारी की। बाजार में जेवर, बर्तन, खिलौने एवं वाहन के साथ इलेक्ट्रानिक सामानों की खरीदारी की गई।
चांदी की लक्ष्मी-गणेश की मूर्तियों की खरीदारी
दीपावली के दिन होने वाली गणेश-लक्ष्मी की पूजा को लेकर लोगों ने मूर्तियों की जमकर खरीदारी की। बाजार में इस बार मिट्टी के साथ पीओपी व चांदी की मूर्तियां भी उपलब्ध हैं। वीर विनय चौराहे से लेकर चौक बाजार तक मूर्तियों की दुकानें सजी हुई हैं। पहलवारा व भगवतीगंज बाजार में भगवान गणेश व माता लक्ष्मी की मूर्ति खरीदने के लिए पूरे दिन ग्राहकों का तांता लगा रहा। मिट्टी के साथ चांदी की मूर्तियां खरीदने में ग्राहकों ने खूब दिलचस्पी दिखाई।
विज्ञापन


115 करोड़ रुपये के वाहन बिके
ऑटोमोबाइल पर विभिन्न ऑफर ने वाहनों की बिक्री में चार चांद लगा दिए। वाहनों की एजेंसी पर ग्राहकों की भारी भीड़ जुटी रही। साइकिल व बाइक से लेकर कार, ट्रैक्टर व ई-रिक्शों की बिक्री हुई। व्यापार मंडल के अध्यक्ष रमेश पाहवा ने बताया कि धनतेरस पर जिले भर में करीब 115 करोड़ रुपये के वाहन बिके हैं।

140 करोड़ के जेवर, बर्तन और इलेक्ट्रानिक सामान बिका
धनतेरस के दिन बर्तन व जेवर की खरीदारी को शुभ माना जाता है। धनतेरस के पहले दिन बर्तन व सर्राफा की दुकानों के साथ-साथ इलेक्ट्रॉनिक की दुकानों पर भी खरीदारों की भीड़ जुटी। लोगों ने बर्तन व इलेक्ट्रानिक सामानों की खरीदारी की। बच्चों ने तरह-तरह के इलेक्ट्रानिक खिलौने खरीदे। धनतेरस के पहले दिन करीब 140 करोड़ रुपये के जेवर, बर्तन व इलेक्ट्रानिक सामान बिके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें