फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: 1.32 करोड़ से लौकीखुर्द में बनेगा नवीन राजकीय हाईस्कूल

विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। ग्रामीण क्षेत्र में शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए शासन ने बड़ा कदम उठाया है। विकास खंड हरैया सतघरवा के लौकीखुर्द गांव में नवीन राजकीय हाईस्कूल के निर्माण के लिए 1.32 करोड़ रुपये का बजट जारी कर दिया गया है। ग्रामीणों का कहना है कि अब बच्चों को उच्च शिक्षा के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा।
विज्ञापन


क्षेत्रवासी प्रमोद कुमार ने बताया कि गांव में वर्षों से हाईस्कूल की मांग की जा रही थी। अब शासन द्वारा बजट स्वीकृत होने से सैकड़ों बच्चों को लाभ मिलेगा। ग्रामीण श्यामलाल ने कहा कि विद्यालय बनने से बेटियों को भी नजदीक ही शिक्षा का अवसर मिलेगा, जिससे बीच में पढ़ाई नहीं छोड़नी पड़ेगी। तुलसीपुर विधायक कैलाश नाथ शुक्ल ने कहा कि यह सरकार की प्राथमिकता है कि हर गांव में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध हो। उन्होंने बताया कि शीघ्र ही विद्यालय निर्माण की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। इस विद्यालय से लौकीखुर्द सहित आसपास के कई गांवों के विद्यार्थियों को फायदा मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें