फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीसीएफ के चार क्रय केंद्र प्रभारियों से जवाब तलब

विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। पीसीएफ के चार धान क्रय केंद्रों के औचक निरीक्षण में खामियां पाए जाने पर चारों केंद्र प्रभारियों से जवाब तलब किया गया है। तीन दिन में संतोषजनक जवाब न देने पर उनके खिलाफ विधिक कार्रवाई की चेतावनी दी गई है। जिले के 29 क्रय केंद्रों पर दो क्रय एजेंसियां धान की खरीदारी कर रही हैं। डीएम ने किसानों से अपील किया है कि बेहतर मुनाफा कमाने के लिए ऑनलाइन पंजीकरण कराकर सरकारी केंद्रों पर धान बेचें।
विज्ञापन

डिप्टी आरएमओ नरेन्द्र कुमार तिवारी ने शनिवार को बताया कि जिले के किसानों को उनकी उपज का बेहतर लाभ दिलाने के लिए दो क्रय एजेंसियों के 29 धान केंद्रों का संचालन शुरु करा दिया गया है। धान खरीद का जायजा लेने के लिए उन्होंने 22 अक्तूबर को डीएम के निर्देश पर पीसीएफ के चार क्रय केंद्रों का औचक निरीक्षण किया।
इसमें धान क्रय केंद्र लिलवा पर खरीद के लिए कोई इंतजाम नहीं मिला। केंद्र पर अभी तक इलेक्ट्रानिक कांटा, नमी मापक यंत्र, झरना, पंखा व बोरे नहीं मिले जिसके चलते केंद्र पर धान खरीद शुरु नहीं हो सकी है। गौरा चौराहा धान क्रय केंद्र पर बैनर लगा है। एक नमी मापक यंत्र, दो इलेक्ट्रॉनिक कांटा, पंखा, झरना आदि इंतजाम मिला। 28 किसानों ने धान बेचने के लिए नाम व मोबाइल नंबर भी दर्ज करा दिया है लेकिन अभी खरीद शुरू नहीं हुई है।
विज्ञापन

धान क्रय केंद्र जैतापुर में निरीक्षण के समय प्रभारी राकेश शुक्ला नदारद मिले। बैनर लगा मिला लेकिन नमी मापक यंत्र नदारद रहा। एक इलेक्ट्रानिक कांटा केंद्र पर पाया गया। केंद्र पर खरीदे गए किसानों के रजिस्ट्रेशन प्रपत्र उपलब्ध नहीं थे और न ही उपलब्ध धान की मात्रा का सत्यापन किया जा सका।
छह किसानों ने केंद्र पर 365 क्विंटल धान बेंचा है। धान बेचने के लिए संपर्क रजिस्टर भी नहीं मिला। धान क्रय केंद्र पकड़ी में अभी तक खरीद शुरु नहीं हुई है। केंद्र पर सभी संसाधन पाए गए। लेकिन केंद्र पर बोरे नहीं मिले। चारों क्रय केंद्र प्रभारियों से खामियों के चलते जवाब तलब किया गया है। डीएम ने चेतावनी दी है कि यदि धान क्रय केंद्रों के संचालन में खामियां मिली तो संबंधित संचालक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें