फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नवरात्र मेले में श्रद्धालु करें कोरोना प्रोटोकॉल का पालन

विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। शक्तिपीठ देवीपाटन मंदिर परिसर में 13 अप्रैल से शुरू हो रहे एक माह के मेले की तैयारियों का पुलिस महानिरीक्षक देवीपाटन मंडल गोंडा डॉ. राकेश सिंह ने फोर्स के साथ निरीक्षण किया। नवरात्र मेले में आने वाले श्रद्धालुओं से कोरोना प्रोटोकाल का पालन करने की अपील की।
विज्ञापन

मंदिर में पहुंचे पुलिस महानिरीक्षक ने महंत मिथिलेश नाथ योगी से मुलाकात की और चैत्र नवरात्र मेले में मां पाटेश्वरी का दर्शन करने आने वाले श्रद्धालुओं से कोरोना प्रोटोकाल का पालन कराने के संबंध में विस्तार से चर्चा की। महंत ने कहा कि कोरोना प्रोटोकाल का पालन कराने के लिए मंदिर परिसर में सभी तैयारियां की जा रही है।
श्रद्धालुओं को लाइन में खड़ा होने के लिए गोले बनाए जा रहे है। सभी लोगों से मास्क का प्रयोग करने के लिए अपील की जा रही है। मंदिर में सैनिटाइजेशन आदि का पर्याप्त इंतजाम किया जा रहा है। सीसीटीवी कैमरों, जल पुलिस आदि के बारे में भी चर्चा की गई। इस अवसर पर एसपी हेमंत कुटियाल व एएसपी अरविंद मिश्र सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें