बलरामपुर। गैसड़ी विधायक राकेश यादव ने रविवार को प्रेस वार्ता कर अपने ऊपर लगाए गए जमीन कब्जाने और संपत्ति छिपाने संबंधी आरोपों को सिरे से खारिज किया। उन्होंने कहा कि आरोप लगाया कि विकास कार्यों को बाधित करने की कोशिश की जा रही है।
कहाकि जिस जमीन को लेकर विवाद खड़ा किया जा रहा है, उसकी राजस्व विभाग द्वारा कई बार पैमाइश कराई जा चुकी है। अब तक हुई पैमाइश में शिकायतकर्ता की भूमि उनकी जमीन में नहीं पाई गई। संबंधित भूमि का नक्शा स्वीकृत है और निर्माण कार्य पूरी तरह वैधानिक प्रक्रिया के तहत कराया गया है। संपत्ति छिपाने के आरोपों पर उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग को दिया गया शपथ पत्र पूरी तरह तथ्यात्मक है। यदि किसी के पास कोई साक्ष्य है तो वह सक्षम एजेंसियों से जांच करा सकता है। उन्होंने कहा कि प्रदेश और केंद्र में भाजपा की सरकार है, ऐसे में कोई अनियमितता होती तो अब तक सामने आ चुकी होती। उन्होंने चंदनपुर-पचपेड़वा-उतरौला मार्ग, पिपरिया जमुनाही राजकीय इंटर कॉलेज और स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार जैसे विकास कार्यों का भी उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि जनता विकास और जनहित के मुद्दों पर उनके कार्यों का मूल्यांकन कर रही है, जबकि विपक्ष केवल आरोपों की राजनीति में लगा है।