फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: दो करोड़ से क्षेत्र पंचायत में होंगे विकास कार्य

विज्ञापन
बलरामपुर के गैसड़ी में आयोजित बैठक में मौजूद लोग ।-संवाद
विज्ञापन
गैसड़ी। ब्लॉक सभागार में शुक्रवार को आयोजित क्षेत्र पंचायत सदस्यों की बैठक हुई, जिसमें करीब दो करोड़ रुपये की लागत से विभिन्न ग्राम पंचायतों में विकास कार्यों को मंजूरी दी गई। बैठक में सड़क, नाली, खड़ंजा और सीसी रोड निर्माण जैसे प्रस्ताव प्रमुख रूप से आए।
विज्ञापन


बैठक की अध्यक्षता ब्लॉक प्रमुख शक्ति सिंह जगदंबा ने की। इस दौरान कृषि, स्वास्थ्य, बाल विकास, पशुपालन सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे। प्रमुख ने कहा कि क्षेत्र में विकास कार्यों के लिए सभी प्रतिनिधि और अधिकारी समन्वय के साथ काम करें। उन्होंने बताया कि संसाधन सीमित हैं, लेकिन सीमित बजट में भी विकास की गति को थमने नहीं दी जाएगी।
उन्होंने कहा कि पिछले साढ़े चार वर्षों में क्षेत्र में सड़कों का जाल बिछाया गया है। निर्देश दिया कि प्रत्येक विकास कार्य के पत्थर (शिलापट्ट) पर उस क्षेत्र के बीडीसी सदस्य का नाम अंकित किया जाए, ताकि लोगों को यह जानकारी रहे कि किस प्रतिनिधि की पहल से कार्य हुआ है। साथ ही हर ग्राम पंचायत में साइन बोर्ड लगवाने की योजना का भी एलान किया गया, जिसमें ग्राम प्रधान और क्षेत्र पंचायत सदस्य का नाम अंकित होगा। बैठक में लौकी खुर्द, भोजपुर संतरी, पिपरा दुर्गानगर सहित दर्जनों गांवों में सीसी रोड व खड़ंजा निर्माण के प्रस्ताव पारित किए गए। इस अवसर पर ग्राम प्रधान संघ अध्यक्ष शिवजीत सिंह शिवा, खंड विकास अधिकारी नंदकुमार पांडेय, ग्राम प्रधान इरफान अहमद, अफरोज अहमद, हैसियत अली, बृजमोहन मौर्य, पवन मौर्य आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें