फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूलों के निरीक्षण में उप शिक्षा निदेशक को मिली खामियां

विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। शिवपुरा शिक्षा क्षेत्र के कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय सहित सात प्राथमिक, उच्च प्राथमिक व कंपोजिट स्कूलों का निरीक्षण किया गया। स्कूलों के निरीक्षण में उप शिक्षा निदेशक को खामियां मिली हैं। उप शिक्षा निदेशक ने बीएसए को खामियां दूर कराने और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करके रिपोर्ट देने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन

उप शिक्षा निदेशक/डायट प्राचार्य विनय मोहन वन ने सोमवार को बताया कि उन्होंने नौ जनवरी को शिवपुरा शिक्षा क्षेत्र के कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय सहित प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालय बलदेवनगर ललिया, बजरडीह व अंबरनगर आदि का औचक निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान स्कूलों में गंदगी पाई गई। उप शिक्षा निदेशक ने संबंधित हेडमास्टरों व शिक्षकों को स्कूलों की साफ सफाई, रंगाई पुताई और 31 जनवरी तक 14 पैरामीटर पर कायाकल्प कराने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

केजीबीवी वार्डन उप शिक्षा निदेशक को सैट टू परिणाम के बारे में कोई जानकारी नहीं दे सकीं और न ही रिपोर्ट कार्ड के बारे में बताया। विद्यालय का मूल भवन अभी तक हैंडओवर नहीं हुआ है।
शैक्षणिक व्यवस्था भी खराब पाई गई है। उप शिक्षा निदेशक ने बीएसए डॉ. रामचंद्र को निर्देश दिया है कि निरीक्षण किए गए सभी स्कूलों मेें खामियां दूर कराकर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करें और रिपोर्ट उप शिक्षा निदेशक कार्यालय को भी उपलब्ध कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें