फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: 16 उपडाकघरों में धन की जमा-निकासी बंद

विज्ञापन
बलरामपुर के उप डाकघर महराजगंज तराई में नेटवर्क बा​धित होने की लगी सूचना।-संवाद
विज्ञापन
बलरामपुर। 16 उपडाकघरों में नेटवर्क की समस्या से बीते पांच दिनों से धन की जमा व निकासी बंद है। ऐसे में उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

जिले में कुल 19 डाकघर हैं। बीते पांच दिनों से सभी में नेटवर्क की समस्या थी। शुक्रवार को प्रधान डाकघर, उतरौला व श्रीदत्तगंज की कनेक्टविटी जैसे-तैसे दुरुस्त कराई गई। वहीं, पचपेड़वा, पुरानी बाजार, गैसड़ी, तुलसीपुर, जरवा, महराजगंज तराई, सादुल्लाहनगर सहित 16 उप डाकघरों में शुक्रवार को नेटवर्क की समस्या से काम ठप रहा। ऐसे में यहां पर पैसा जमा करने आए लोगों को बैरंग लौटना पड़ा। (संवाद)
नहीं खुल सका खाता
उप डाकघर महाराजगंज तराई में खाता खुलवाने आए पुनीत ने बताया कि नेटवर्क नहीं है। डाकघर में खाता खुलवाने आए थे लेकिन, अब वापस जा रहे हैं। किस्मत अली का कहना थ कि खाते से पैसे निकालने के लिए आए थे, नेटवर्क नहीं है। एक घंटे तक इंतजार किया, अब लौट रहे हैं। डाककर्मी सचिन कुमार वर्मा ने बताया कि सोमवार से नेटवर्क न होने के कारण बहुत से काम पेंडिंग हैं, इसके लिए उच्च अधिकारियों को सूचना दे दी गई है।
विज्ञापन



पैसा जमा करना था, अब कल आएंगे
उप डाकघर भगवतीगंज में पैसा जमा करने आए रोहित का कहना था कि दादा के खाते में पैसा जमा करने आए थे, लेकिन नेटवर्क नहीं है। अब वापस जा रहे हैं, कल फिर आएंगे। उप डाकघर पचपेड़वा की दोनों शाखा में पांच दिनों से काम ठप है। उप डाकपाल प्रमोद कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि नेटवर्क न होने के कारण पैसे के जमा व निकासी का कार्य बाधित है।


हो रहा प्रयास
डाकघरों में नेटवर्क को लेकर समस्या का प्रकरण संज्ञान में है। बीएसएनएल के अधिकारियों से बात करके तीन डाकघरों में काम शुरू करा दिया गया है। शेष बचे उप डाकघरों में अतिशीघ्र व्यवस्था बहाल कराने का प्रयास चल रहा है। - किरन सिंह, अधीक्षक डाकघर गोंडा मंडल
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें