फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: कन्या सुमंगला के लिए विभागों को मिला मासिक लक्ष्य

Fri, 21 Jul 2023 10:45 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। गरीब परिवार में जन्म लेने वालीं बेटियों के पालन-पोषण व पढ़ाई के लिए सरकार की तरफ से कन्या सुमंगला योजना का संचालन किया जा रहा है। वित्तीय वर्ष 2023-24 में 6300 बेटियों को कन्या सुमंगला योजना का लाभ दिए जाने का लक्ष्य निर्धारित है। लेकिन अभी तक मात्र 1703 लोगों ने ही इस योजना के तहत आवेदन किया है। जिले का लक्ष्य पूरा करने के लिए अब विभागवार मासिक लक्ष्य निर्धारित कर अधिकारियों को आवेदन कराने की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
विज्ञापन

जिला प्राेबेशन अधिकारी सतीश चंद्र ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2023-24 के लिए लक्ष्य के सापेक्ष अभी तक मात्र 1703 आवेदन पत्र प्राप्त हुए हैं। आवेदकों की संख्या बढ़ाने और लक्ष्य हासिल करने के लिए कुछ विभागों को मासिक लक्ष्य दिया गया है। मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना का लाभ अधिक से अधिक बेटियों को मिल सके, इसके लिए मुख्य चिकित्साधिकारी को 350, बीएसए को 150 और डीआईओएस को 25 सहित 525 आवेदन हर माह कराए जाने का लक्ष्य दिया गया है। प्राप्त आवेदन पत्रों की जांच करने के बाद बेटियों के अभिभावक के खाते में धनराशि भेजी जाएगी। अधिक से अधिक आवेदन होने से गरीब परिवार की बेटियों के पालन-पोषण व पढ़ाई में मदद मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें