फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: धोखाधड़ी के मामले में बैंक मैनेजर सहित दो के खिलाफ मुकदमा

Fri, 21 Jul 2023 10:44 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। नगर कोतवाली में बैंक ऑफ इंडिया के वर्तमान व पूर्व प्रबंधक के खिलाफ जालसाजी और धोखाधड़ी करने के मामले में केस दर्ज किया गया है। यह मुकदमा सीजेएम बलरामपुर के आदेश पर दर्ज किया गया। पूर्व शाखा प्रबंधक इस समय लखनऊ की आलमबाग शाखा में वरिष्ठ शाखा प्रबंधक के पद पर तैनात हैं।
विज्ञापन

कोतवाली नगर क्षेत्र के पुरैनिया तालाब निवासी रवि रस्तोगी ने सीजेएम न्यायालय में प्रार्थना पत्र दिया था। उनका आरोप है कि पिता लालता प्रसाद का फर्जी हस्ताक्षर बनाकर उन्हें मेसर्स श्रीबाला जी ट्रेडिंग कंपनी के लोन का जमानतदार बना दिया। उनकी मृत्यु हो जाने पर उनके वारिसान के नाते मुझे लोन के रूप में ली गई धनराशि को जमा करने के लिए नोटिस भेज दिया।
सीजेएम प्रीति माला चतुर्वेदी ने मामले को संज्ञान में लेते हुए नगर कोतवाल को जालसाजी व धोखाधड़ी करने के मामले में बैंक ऑफ इंडिया की बलरामपुर शाखा के वर्तमान प्रबंधक संजय कुमार गुप्ता व पूर्व प्रबंधक बालेश्वर प्रसाद वर्मा के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने का आदेश दिया था। बालेश्वर वर्तमान में लखनऊ स्थित बैंक ऑफ इंडिया आलमबाग शाखा में वरिष्ठ शाखा प्रबंधक के पद पर तैनात हैं। मुकदमा दर्ज करने का आदेश 18 जुलाई 2023 को जारी किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक विमलेश कुमार ने बताया कि सीजेएम के आदेश पर दोनों लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। विवेचना शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें