फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: टूटी सड़कें व जलभराव से निजात दिलाने की मांग

Sat, 20 Jul 2024 11:02 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। नगर पालिका परिषद अध्यक्ष डॉ.धीरेन्द्र प्रताप सिंह धीरू ने शनिवार को तुलसी पार्क में जनता दर्शन कार्यक्रम आयोजित किया। इसमें सड़क की बदहाली के साथ ही जलनिकासी की समस्या नागरिकों ने उठाई।
विज्ञापन

जनता दर्शन कार्यक्रम में आलोक अग्रवाल ने कहा कि बारिश के दिनों में तुलसी पार्क की सड़कों पर जलभराव की समस्या हो जाती है। इससे सड़कें टूट जाती है। चेयरमैन ने कहा कि समस्या को दूर करने के लिए सीवर लाइन का काम हो रहा है। स्थानीय निवासी कृष्ण कुमार गुप्ता ने सड़कों की बदहाली का मुद्दा उठाते हुए बैंक ऑफ इंडिया के पास से लायंस क्लब आई हास्पिटल तक एवं झारखंडी रेलवे स्टेशन तक होते हुए पथिक होटल तक सड़क निर्माण कराने की मांग की। चेयरमैन ने कहा कि सड़कों के निर्माण का प्रस्ताव स्वीकृत हो चुका है। पूर्व सभासद राकेश शर्मा ने तुलसीपार्क के सौंदर्यीकरण की मांग की। कार्यक्रम का संचालन करते हुए अध्यक्ष प्रतिनिधि डीपी सिंह बैस ने बताया कि वार्डवासियों को साफ सफाई एवं कूड़ा निस्तारण व्यवस्था के लिए 250 डस्टबिन का वितरण किया गया। अधिशाषी अधिकारी लाल चन्द्र मौर्या, सभासद सिद्धार्थ साहू, प्रीतपाल सिंह, कृष्ण कुमार गुप्ता, रंजन कुमार बोस, आलोक अग्रवाल, शिव शंकर अग्रवाल सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें