तुलसीपुर (बलरामपुर)। चीनी मिल में वेल्डिंग कार्य करते समय मेसर्स अरिषा कंपनी का वेल्डर अचानक बेहोश हो गया। उसे इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तुलसीपुर ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने परीक्षण के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। यह जानकारी चीनी मिल तुलसीपुर के मुख्य सुरक्षा अधिकारी बृजेंद्र सिंह चौहान ने दी।
उन्होंने बताया कि अरिषा कंपनी का वेल्डर मोहम्मद सैफ निवासी सरैनी तिरकुनिया थाना अमरिया पीलीभीत, चीनी मिल में वेल्डिंग का कार्य कर रहा था। अचानक वह बेहोश हो गया। उसे तुरंत एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तुलसीपुर ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। प्रभारी निरीक्षक थाना तुलसीपुर ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। संवाद