देहात (बलरामपुर)। देहात कोतवाली क्षेत्र के बालपुर जंगल में शुक्रवार देर शाम सेखुईकला निवासी 20 वर्षीय सियाराम का शव पेड़ पर फंदे से लटका मिला। बताया जा रहा है कि युवक ने प्रेम प्रसंग के चलते जान दी है। मौके पर पहुंचे सीओ सिटी आरआर सिंह ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। देहात कोतवाली की पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
सीओ सिटी ने बताया कि मृतक सियाराम के पास से मोबाइल फोन, आधार कार्ड और पर्स में रखे 300 रुपये नकद मिले हैं। साथ ही कई टुकड़ों में बंटा सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है। जिसमें प्रेम प्रसंग में आत्महत्या करने के बारे में लिखा है। मौके पर मौजूद देहात कोतवाली पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। कोतवाल आरएस यादव ने बताया कि मृतक के भाई मंसाराम की सूचना पर देहात कोतवाली की पुलिस विधिक कार्रवाई में जुट गई है।