फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

11 दिन से लापता बच्चे का मिला शव

विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज तराई (बलरामपुर)। स्थानीय थाना क्षेत्र के बदलपुर गांव के निकट तालाब में 9 वर्षीय बच्चे का शव बोरे के अंदर बरामद हुआ है। यह बच्चा कक्षा तीन का छात्र था। यह बच्चा 15 फरवरी को दुदरा गांव में लगने वाले मेले से अचानक लापता हो गया था। पुलिस ने बच्चे की गुमशुदगी दर्ज की थी। मामले की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक थाना महराजगंज तराई पीएन तिवारी ने बताया कि बदलपुर निवासी राजू का नौ वर्षीय बेटा सनी गत 15 फरवरी को दुदरा गांव में लगने वाला मेला देखने गया था। शाम के समय अचानक सनी मेले से गायब हो गया। परिजनों ने काफी तलाश की लेकिन शनी का कोई पता नहीं चला।
पिता की तहरीर पर सनी के गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज की गई थी। गुरुवार को गांव के बाहर तालाब से बदबू आने पर लोगों ने देखा तो वह बदबू एक बोरे से आ रही थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने बोरे को बाहर निकलवाकर खोला तो उसमें सनी का शव पड़ा हुआ था। मौके पर पहुंचे परिजनों ने सनी की शिनाख्त की। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मामले में छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें