पचपेड़वा (बलरामपुर)। क्षेत्र के त्रिलोकपुर के पुरवा डुमरी गांव में संदिग्ध हालात में एक युवक का शव चारागाह के पास मिला। पिता की तहरीर पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है और मामले की छानबीन शुरू कर दी है।
पचपेड़वा थाना क्षेत्र के डुमरी निवासी भूखन ने गुरुवार को पुलिस को दी गई तहरीर में कहा है कि उनका बेटा गौरी शंकर (18) 21 अप्रैल की शाम तीन बजे तक घर नहीं आया तो परिवारीजनों ने उसकी तलाश शुरू कर दी। गुरुवार की सुबह गांव के बाहर चारागाह के पास गौरी शंकर का शव संदिग्ध हालात में पाया गया।
भूखन ने बताया कि उनका बेटा गल्ले की दुकान पर जाने के लिए निकला था। उसका मोबाइल भी बंद था। प्रभारी निरीक्षक पचपेड़वा थाना दुर्गेश कुमार सिंह ने बताया कि भूखन की तहरीर पर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मामले की छानबीन कराई जा रही है।