फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध हालात में मिला युवक का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
उतरौला (बलरामपुर)। मनकापुर रोड पर जैतिहवा गांव के निकट संदिग्ध हालात में रविवार सुबह एक युवक का शव दिखा। युवक के परिजनों ने हत्या की आशंका जाहिर करते हुए पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

ग्राम बनघुसरा निवासी घनश्याम तिवारी ने बताया कि उनका भाई प्रदीप तिवारी (29) शनिवार रात बकसरिया गांव में एक व्यक्ति के यहां खाना खाने गया था। भोजन के बाद प्रदीप वापस पेहर बाजार जा रहा था। रात 11 बजे उसका फोन कई बार कॉल करने के बाद भी नहीं उठा।
छानबीन शुरू की गई तो रविवार सुबह प्रदीप का शव जैतिहवा गांव के पास सड़क के किनारे मिला। कुछ ही दूरी पर उसकी बाइक भी पड़ी थी। ग्रामीणों तथा परिवारीजनों की सूचना पर एसडीएम डॉ. एनएन यादव तथा सीओ राधारमण सिंह ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच पड़ताल की।
विज्ञापन

घटना की सूचना पाकर क्षेत्रीय विधायक राम प्रताप वर्मा भी उतरौला कोतवाली पहुंचे। कोतवाली पंकज सिंह ने बताया कि मौत के कारणों का पता नहीं चल पाया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मामले में एक व्यक्ति को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें