फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: तालाब में उतराता मिला युवक का शव

Fri, 23 Oct 2026 12:13 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
बलरामपुर के हरिहरगंज बाजार में घटना स्थल पर जुटी लोगों की भीड़ ।
विज्ञापन
बलरामपुर। देहात क्षेत्र के शेखरपुर गांव निवासी 23 वर्षीय दीपक कुमार तिवारी का शव बृहस्पतिवार सुबह हरिहरगंज स्थित पार्वती इंटर कॉलेज के बगल तालाब में उतराता मिला। वह 20 अक्तूबर से लापता था। पुलिस ने शव बाहर निकलवाकर पंचायतनामा की कार्रवाई शुरू की।
विज्ञापन


शेखरपुर निवासी दीपक मानसिक रूप से अस्वस्थ था। उसके पिता कृष्ण मोहन तिवारी ने बताया कि वह 20 अक्तूबर को घर से लापता हो गया था। काफी तलाश के बाद भी पता नहीं चला तो कोतवाली देहात में सूचना दी गई। पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज की थी।

बृहस्पतिवार सुबह करीब 10 बजे ग्रामीणों ने पार्वती इंटर कॉलेज के बगल स्थित तालाब में शव देखा और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव बाहर निकलवाया और आवश्यक कार्रवाई की। सीओ नगर अभिषेक सिंह ने बताया कि मौत का कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें