फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध हालात में मिला अधेड़ का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
पचपेड़वा (बलरामपुर)। बिजुआ खुर्द गांव में शुक्रवार को संदिग्ध हालात में अधेड़ का शव पाया गया है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पचपेड़वा थाने की पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक पचपेड़वा थाना दुर्गेश कुमार सिंह ने शुक्रवार को बताया कि ग्राम त्रिलोकपुर के मजरा बिजुआ खुर्द में एक व्यक्ति का शव मिलने की सूचना मिली। मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों के समक्ष शव का पंचनामा कराया।
सिद्धार्थनगर जिले के ग्राम बूढ़ीखास निवासी वकील ने पुलिस को तहरीर दी है कि उनका भतीजा अब्दुल सलीम (55) पचपेड़वा थाना क्षेत्र के बिजुआ खुर्द गांव में अपने बेटी को लेकर 22 अप्रैल को आया था।
विज्ञापन

शुक्रवार को अब्दुल सलीम का शव गांव के बाहर संदिग्ध अवस्था में मिला है। वकील ने बिजुआ खुर्द गांव के पांच लोगों के खिलाफ नामजद तहरीर दी है। वकील की तहरीर पर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मामले की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें