तुलसीपुर (बलरामपुर)। तुलसीपुर थाना क्षेत्र के छिपिया सुखरामपुर गांव में सोमवार को खेत में शव मिलने से सनसनी फैल गई। गन्ने के खेत में अधेड़ का शव पाया गया है।
तुलसीपुर थाना क्षेत्र के छिपिया सुखरामपुर निवासिनी चिनका देवी ने बताया कि सोमवार की सुबह अपने पति भुर्रे वर्मा (50) के साथ सड़क पर घूमने गए थे। घूमकर मैं घर चली आई। देर तक घर न पहुंचने पर चिनका ने पति की तलाश शुरू कर दी।
चिनका के पति भुर्रे की शव गांव के संतराम के गन्ने के खेत में मिला। भुर्रे की मौत से आसपास के लोगों में सनसनी फैल गई। मामले की सूचना चिनका ने पुलिस को दी। मौके पर पहुंचे प्रभारी निरीक्षक तुलसीपुर थाना वकील पांडेय ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि मृतक के शरीर पर ऊपर से कोई चोट नहीं दिख रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों का खुलासा हो सकेगा। मृतका की पत्नी चिनका की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की छानबीन की जा रही है।