फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: खाना बनाते समय सिलिंडर फटा, घर क्षतिग्रस्त

विज्ञापन
-बलरामपुर के कालिंजर ग्रिंट में सिलिंडर फटने से जला सामान ।-संवाद
विज्ञापन
श्रीदत्तगंज। रेहरा बाजार क्षेत्र की ग्राम पंचायत कालिंजर ग्रिंट के मजरे जोगिया में रविवार सुबह सात बजे खाना बनाते समय गैस सिलिंडर में आग लग गई। सिलिंडर तेज धमाके के साथ फट गया, जिससे कमरे की दीवार व छत टूटकर गिर गई। घर में रखा सारा सामान भी जलकर राख हो गया। गनीमत रही कि हादसे में किसी को चोट नहीं आई।
विज्ञापन

ग्रामवासी तुलसीराम की पत्नी उर्मिला ने बताया कि सुबह खाना बनाते समय सिलिंडर में अचानक आग लग गई। बेटे के साथ आग बुझाने का बहुत प्रयास किया लेकिन आग नहीं बुझी। आग की लपटें तेज होने पर हम लोग घर से बाहर निकल गए। थोड़ी देर बाद सिलिंडर तेज धमाके के साथ फट गया, जिससे पूरा कमरा तहस-नहस हो गया। घर की दीवार व छत टूटकर गिर गई। घर में रखे 20 हजार रुपये नकद, जेवर, राशन, बर्तन, कपड़े और बच्चों की किताब सहित दैनिक उपयोग का सारा सामान जलकर राख हो गया। तुलसीराम मेहनत मजदूरी करके परिवार का भरण पोषण करते हैं। घर क्षतिग्रस्त होने और सामान जलने से वह परेशान हैं।
प्रभारी निरीक्षक दुर्गेश सिंह ने बताया कि कालिंजर ग्रंट में सिलिंडर से आग लगने की सूचना पर चौकी इंचार्ज को मौके पर भेजा गया है। घटना की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें