फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: गौरभारी-मुरैया व जहदरिया-बेनीनगर मार्ग की होगी मरम्मत

विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। गैसड़ी विधानसभा क्षेत्र के दो ग्रामीण संपर्क मार्गों की मरम्मत को मंजूरी मिल गई है। इन सड़कों के सुधरने से आम आवागमन के साथ-साथ किसानों को भी बड़ी राहत मिलेगी। दोनों कार्यों की निगरानी प्रांतीय खंड लोक निर्माण विभाग को सौंपी गई है।
विज्ञापन

पहला कार्य गौर भारी से मुरैया संपर्क मार्ग की मरम्मत से जुड़ा है, जिसके लिए 28.50 लाख रुपये की लागत निर्धारित की गई है। लंबे समय से खराब हालत के कारण ग्रामीणों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। दूसरा महत्वपूर्ण मार्ग बिलौह जहदरिया-बेनीनगर से चैकिया संपर्क मार्ग है, जिसकी मरम्मत पर 14.50 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे।
यह रास्ता गांव की मुख्य पहुंच सड़क है और बरसात के दिनों में अत्यधिक क्षतिग्रस्त हो जाता था। इसके ठीक होने से किसानों और स्कूल जाने वाले बच्चों को विशेष तौर पर सुविधा मिलेगी। अधिशासी अभियंता कुमार शैलेंद्र ने बताया कि दोनों सड़कों का काम निर्धारित समय में पूरा कराकर ग्रामीणों को बेहतर और सुरक्षित सड़क सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें