फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साइकिल पाकर आठ बेटियों के खिले चेहरे

विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। साइकिल पाकर आठ श्रमिकों की बेटियों के चेहरे खुशी से खिल गए। हाईस्कूल व इंटरमीडिएट पास होने वाली श्रमिकों के बेटियों को शनिवार को विकास भवन परिसर में साइकिल बांटा गया। मिशन शक्ति के तहत श्रम विभाग की तरफ से संचालित संत रविदास शिक्षा सहायता योजना के तहत विद्यार्थियों को वजीफा व साइकिल भी दिया जाएगा।
विज्ञापन

कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए सदर विधायक पल्टूराम ने कहा कि श्रमिकों की बेटियों को अच्छी शिक्षा देने के लिए केंद्र व प्रदेश सरकार की तरफ से योजनाओं का संचालन किया जा रहा है। पढ़ाई करने वाली श्रमिक परिवार की बेटियों को वजीफा के साथ साथ स्कूल तक पहुंचने के लिए साइकिल जैसे संसाधन मुहैया कराए जा रहे है।
एडीएम वित्त एवं राजस्व अरुण कुमार शुक्ल ने कार्यक्रम को संबोधित कर श्रमिकों से अपील किया कि अपनी बेटियों को शिक्षित करके समाज की मुख्यधारा से जोड़ने में सहयोग करें। सरकार श्रमिक की बेटियों को शिक्षा दिलाने के साथ साथ हाथ भी पीले कराने के लिए योगदान दे रही है।
विज्ञापन

श्रम प्रवर्तन अधिकारी वेद प्रकाश चौधरी व भूपेंद्र मिश्र ने कहा कि हाईस्कूल व इंटरमीडिएट पास होने वाली पिंकी तिवारी, संध्या वर्मा, पूनम देवी, प्रीति यादव, अंशु यादव, महक, नेहा मिश्रा व सरोज कुमारी को मिशन शक्ति के तहत श्रम विभाग की तरफ से संचालित संत रविदास शिक्षा सहायता योजना के तहत साइकिल दिया गया है।
सुषमा भारती, अन्ना देवी, कन्या देवी, विमला देवी व माया देवी को इसी योजना के तहत पंजीकरण प्रमाण पत्र भी दिया गया है। पंजीकरण प्रमाण पत्र व साइकिल पाकर श्रमिकों की बेटियों के चेहरे खुशी से खिल गए। कार्यक्रम के आयोजन में रोहित कुमार सोनी, अजीत पांडेय, सुनील कुमार राय व राधिका मिश्रा का सराहनीय योगदान रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें