फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बोनस की जगह फैस्टिवल एडवांस स्वीकार नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। राज्य कर्मचारी महासंघ ने सरकार के निर्णय के खिलाफ विरोध जताया है। बोनस की जगह फेस्टिवल एडवांस दिए जाने पर आक्रोश जताया है। महासंघ के पदाधिकारियों ने सीएम को संबोधित ज्ञापन भेजकर बोनस दिलाने की मांग की है। नाराज कर्मचारियों ने शनिवार को सदर तहसील परिसर में बैठक कर आंदोलन की रणनीति तैयार की है।
विज्ञापन

चतुर्थ श्रेणी राज्य कर्मचारी महासंघ के जिलाध्यक्ष मुकीम खां, मंत्री श्रीराम जायसवाल, संरक्षक त्रिलोकी प्रसाद शुक्ला, उप मंत्री अनिरुद्ध प्रसाद तिवारी, खुर्शेद अली, ओंकार नाथ शुक्ल व अरुण कुमार आदि कर्मचारियों ने सीएम को भेजे गए पत्र में कहा है कि सरकार ने बोनस की जगह फेस्टिवल एडवांस देने की बात कही है जिसे लेकर कर्मचारियों में भारी आक्रोश है।
कर्मचारियों ने सरकार पर बोनस की जगह फेस्टिवल एडवांस के नाम पर छलावा करने का आरोप लगाया है। कर्मचारियों ने मांग किया है कि दीपावली त्योहार पर सरकार बोनस का भुगतान करें। फेस्टिवल एडवांस की घोषणा कर कर्मचारियों को धोखा न दें। फेस्टिवल एडवांस के नाम पर 2800 रुपये देकर 10 हजार रुपये की वसूली की जाएगी जो निंदनीय है। बैठक में महासंघ के मौजूद पदाधिकारियों ने कड़ी नाराजगी जताई और सीएम से समस्या निराकरण कराने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें