फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: शिव मंदिरों में जुटेगी श्रद्धालुओं की भीड़

Mon, 05 Aug 2024 12:00 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। सावन के तीसरे सोमवार को शिव मंदिरों में जलाभिषेक करने के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ जुटेगी। जिले के हनुमानगढ़ी मंदिर स्थित शिवालय, भगवतीगंज स्थित झारखंडेश्वर महादेव मंदिर, बिजलीपुर स्थित शिवालय, पचपेड़वा स्थित शिवगढ़ धाम, उतरौला स्थित दुखहरण नाथ मंदिर एवं राजापुर भरिया जंगल स्थित कल्पेश्वर नाथ मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ रहेगी। श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए मंदिर प्रशासन की तरफ से सभी इंतजार पूरे कर लिए गए हैं। एएसपी नम्रिता श्रीवास्तव ने बताया कि मंदिरों पर महिला एवं पुरुष पुलिस कर्मियों की तैनाती की गई है।
विज्ञापन

दानवीर कर्ण करते थे शिवालय में जलाभिषेक
बलरामपुर। शक्तिपीठ देवीपाटन मंदिर परिसर में स्थापित शिवालय में दानवीर कर्ण भगवान भोलेनाथ को जलाभिषेक करते थे। शिवालय का निर्माण सैकड़ों वर्ष पूर्व देश के 51 शक्तिपीठ में से एक शक्तिपीठ देवीपाटन के निर्माण के समय ही कराया गया था। मंदिर में गुरु गोरक्षनाथ मां पाटेश्वरी की पूजा अर्चना के साथ-साथ शिवालय में भगवान भोलेनाथ की उपासना भी करते थे। मंदिर के महंत मिथिलेश नाथ योगी ने बताया कि प्रति वर्ष मंदिर पर पहुंचने वाले लाखों श्रद्घालु मां पाटेश्वरी की पूजा अर्चना के साथ-साथ भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक भी करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें