फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेंवई व कपड़ों की दुकानों पर उमड़ी भीड़

विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। ईद को लेकर बाजारों में रौनक छाई है। तरह-तरह के सामानों से बाजार गुलजार हो गए हैं। कपड़े, सेंवई, शृंगार व खानपान के सामानों की दुकानों पर भारी भीड़ उमड़ रही है। सुबह से रात तक बाजारों में ग्राहकों की भीड़ से रौनक छाई है। जूते-चप्पल, सौंदर्य प्रसाधन व सराफा की दुकानों पर भी खरीदारों की भीड़ है। चांद दिखने के बाद दूसरे दिन ईद मनायी जाएगी, इसके लिए लोग तैयारियां कर रहे हैं।
विज्ञापन

ईद के मद्देनजर शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों के बाजारों में काफी भीड़भाड़ है। ईद की तैयारी को देखते हुए नगर में छोटे-बड़े कपड़ों के शोरूम में आकर्षक छूट की धूम मची हुई है। रमजान ऑफर का लाभ उठाने के लिए महिलाएं व बच्चे सामानों की खरीदारी के लिए शोरूम में पहुंच रहे हैं। नगर के कई शॉपिंग मॉल में भी ईद के स्पेशल ऑफर चल रहे हैं जिसमें छूट के साथ-साथ आकर्षक उपहार देकर लोगों को लुभाया जा रहा है। सेंवई के दाम बढ़ने के बावजूद खरीदारी में कमी नहीं आ रही है।
ईद पर मिठास घोलने के लिए नगर में कई स्थानों पर सेंवई बनाने में कारीगर जुटे हैं। दुकानदारों का कहना है कि सेंवई 50 से 200 रुपये किलोग्राम तक बिक रही हैं। पिछले वर्ष की अपेक्षा इस साल सेंवई के दाम बढ़े हैं। शर्बत बनाने की चीजें व खजूर की भी खूब बिक्री हो रही है। कपड़े, जूते व सौंदर्य प्रसाधन की दुकानों पर भारी भीड़ जुट रही है। ईद को लेकर महिलाओं व बच्चों में खासा उत्साह दिख रहा है। नगर के मुख्य बाजार चौक सहित सभी बाजारों में ईद को लेकर रौनक है। ईद को देखते हुए नगर निकायों के साथ-साथ ग्रामीण क्षेत्रों में साफ-सफाई आदि के इंतजाम कराए जा रहे हैं। प्रशासन की तरफ से सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद की जा रही है। सभी लोगों से मिल-जुलकर त्योहार मनाने की अपील की जा रही हैं।
विज्ञापन

नगर पालिका परिषद की अध्यक्ष किताबुन्निशा के प्रतिनिधि शाबान अली ने बताया कि ईद के दिन पानी व बिजली आपूर्ति की बेहतर व्यवस्था के लिए सभी इंतजाम किए गये हैं। मस्जिदों व ईदगाहों के आसपास सफाई व चूने-पानी का छिड़काव कराया जा रहा है। बलरामपुर नगर में सभी त्योहार गंगा-जमुनी तहजीब से मनाए जाते हैं। सभी धर्मों के लोग एक-दूसरे के साथ मिल-जुलकर पर्व मनाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें