फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंटर के छात्र ने फांसी लगाकर दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
इंटर के छात्र ने फांसी लगाकर दी जान
विज्ञापन


बलरामपुर। नगर के स्कूल में पढ़ने वाले कक्षा 12 के छात्र ने किराए के कमरे में फांसी लगाकर जान दे दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

थाना महराजगंज तराई थाना क्षेत्र के ग्राम राम स्वरुप पुरवा निवासी रवीन्द्र साहू ने बताया कि उनका भतीजा अमित कुमार साहू (17) पुत्र रामहंस साहू कक्षा 12 का छात्र था। वह बलरामपुर के एक कालेज में पढ़ता था।

मृतक नगर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला पूरब टोला में किराए के मकान में रहता था। शुक्रवार शाम अमित का कमरा बाहर से बंद था। अंदर से कोई हलचल न देख आसपास के लोगों ने खिड़की से देखा तो अमित छत के कुंडे से लटक रहा था। मामले की सूचना पुलिस को दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। कोतवाल रामाश्रय राय ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है। मृतक ने फांसी क्यों लगाई इस बात का पता नहीं चल सका है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें