फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज से गोण्डा रोड पर नहीं जाएगी निगम की बसें

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
टूटी गोंडा रोड पर रोडवेज आज से नहीं चलाएगा बसें
40 बसों का संचालन बंद होने से परेशान होंगे हजारों यात्री
अमर उजाला ब्यूरो
बलरामपुर। गोण्डा-बलरामपुर मार्ग गड्ढों में तब्दील होने के कारण शनिवार से परिवहन निगम बलरामपुर डिपो की बसें गोण्डा रोड पर नहीं जाएगी। यह निर्णय डिपो के स्थानीय अधिकारियों ने बसों की हो रही दुर्दशा के चलते किया है। मंडल मुख्यालय की यात्रा के लिए अब जिले के यात्रियों को टैक्सी तथा ट्रेन का ही सहारा लेना पड़ेगा। निगम के इस निर्णय से जहां प्रतिदिन हजारों लोगों को यात्रा के लिए जूझना पड़ेगा वहीं इससे प्रतिदिन दो लाख रुपए के राजस्व की हानि भी होगी।
विदित हो कि बलरामपुर से गोण्डा की कुल दूरी 42 किमी है। यह सड़क पूरी तरह से बड़े-बड़े गड्ढों व तालाब में तब्दील हो चुकी है। इस रोड पर परिवहन निगम बलरामपुर डिपो की करीब 40 बसें लखनऊ, कानपुर, वाराणसी व इलाहाबाद आदि के लिए प्रतिदिन गोण्डा होकर चलती है। इस रोड पर चलने वाली बसें प्रतिदिन गड्ढों में फंसकर क्षतिग्रस्त हो रही है। आलम यह है कि बलरामपुर डिपो के वर्कशॉप ने भी प्रतिदिन क्षतिग्रस्त होने वाली बसों की मरम्मत करने में असमर्थ हो गया है। यही कारण है कि अधिकारियों ने वर्कशाप कर्मियों तथा चालकों के अनुरोध पर बसों को इस रोड पर न संचालित करने का निर्णय लिया है। निगम के इस निर्णय का असर शुक्रवार को ही दिखने लगा है। बाहर से बलरामपुर आने वाली बसों के न आने तथा बलरामपुर डिपो की बसों के गोण्डा रोड पर न जाने से यात्री परेशान दिखे। वीर विनय चौराहे पर गोण्डा जाने वाले यात्रियों की भारी भीड़ शुक्रवार शाम तक जुटी रही।
विज्ञापन

प्रतिदिन दो लाख रुपए का होगा नुकसान
- परिवहन निगम बलरामपुर डिपो के सूत्रों के मुताबिक गोण्डा रोड पर चलने वाली बसों से प्रतिदिन जिले के करीब चार हजार लोग गोण्डा की यात्रा करते हैं। इन यात्रियों से प्रतिदिन दो से ढाई लाख रुपए के राजस्व की प्राप्ति होती है। बसों के न चलने से इन यात्रियों को तो परेशानी होगी ही साथ ही राजस्व को भी भारी नुकसान होगा।
परेशानी को देखते हुए लिया निर्णय
बलरामपुर डिपो के क्षेत्रीय प्रबंधक एचके मिश्र ने निर्णय की पुष्टि करते हुए बताया कि बदहाल सड़क पर चलने से बसों में हो रहे नुकसान को देखते हुए गोण्डा रोड पर बसों का संचालन शनिवार से न करने का निर्णय लिया गया है। मामले की सूचना विभागीय उच्चाधिकारियों को भी भेज दी गई है।
विज्ञापन

शीघ्र कराया जाएगा समस्या का निदान
- सड़क की बदहाली को देखते हुए बलरामपुर-गोण्डा मार्ग पर निगम की बसों का संचालन बंद होने की सूचना मिली है। मामले से उच्चाधिकारियों तथा शासन को अवगत कराया जाएगा। साथ ही साथ जनता की परेशानी को देखते हुए निगम के अधिकारियों से वार्ता कर समस्या का वैकल्पिक हल तलाशा जाएगा।
आरके मिश्र, डीएम बलरामपुर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें