फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर में घुसे चोरों ने महिला को पीटा और उठा ले गए दो लाख का माल

विज्ञापन
विज्ञापन
महिला को पीटकर दो लाख का माल ले गए चोर
विज्ञापन


बलरामपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के ग्राम महदेईया पुरवा में चोरों ने नकदी व जेवर सहित करीब दो लाख रुपये का माल पार कर दिया। चोरों ने शोर मचा रही महिला को बुरी तरह मारापीटा भी। चोरों की पिटाई से घायल महिला को सीएचसी तुलसीपुर में भर्ती कराया गया है।

ग्राम महदेईया पुरवा निवासी गीता देवी पत्नी राजितराम पांडेय ने महराजगंज तराई थाने में दी गई तहरीर में कहा है कि शुक्रवार की मध्य रात्रि में कुछ अज्ञात चोर घर में घुस आए।
विज्ञापन


घर में रखा लगभग डेढ़ लाख का जेवर व 20 हजार रुपये नकदी सहित बर्तन व कपड़ा आदि ले जाने लगे। चोरों को सामान ले जाते देख शोर मचाया तो उन लोगों ने बुरी तरह मारापीटा तथा भागते हुए कान से झुमकी भी खींच लिया।
विज्ञापन


झुमकी खींचने से गीता का कान फट गया है और चोरों की पिटाई से घायल भी हो गई है। गीता को इलाज के लिए सीएचसी तुलसीपुर में भर्ती कराया गया है।

प्रभारी थानाध्यक्ष चंद्रकांत यादव ने बताया कि गीता की तरफ से तहरीर मिली है। अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें