फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वनकर्मियों से भिड़े वनमाफिया, साथी को छुड़ाया

विज्ञापन
विज्ञापन
वनकर्मियों से भिड़े वनमाफिया, साथी को छुड़ाया
विज्ञापन


हरैया सतघरवा-बलरामपुर। सोहेलवा सेंचुरी में वनमाफिया के हौसले बुलंद हो गए हैं। वन विभाग की टीम से भिड़कर कर्मियों को मारा पीटा और साथ व बाइक छुड़ा ले गए।

घटना शनिवार रात सोहेलवा सेंचुरी के बरहवा रेंज के गनेशपुर बीट में हुई है। कुछ वनमाफिया रात में जंगल से अवैध लकड़ी काटकर बाइक पर लादकर ले जा रहे थे। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने आरोपियों को पकड़ लिया और उनके बाइक की चाभी भी ले ली।
विज्ञापन


यह भी बताया जा रहा है कि वनकर्मियों ने आरोपियों के हाथ भी बांध दिए थे। इसी बीच आरोपियों के अन्य साथी मौके पर जुट गए और वनकर्मियों से मारपीट की। वनमाफिया अपने साथी व बाइक को लेकर चले गए। बरहवा रेंजर तिलकराम आर्या मामले की जानकारी देने से कतराते रहे।

डीएफओ राजीव मिश्र ने बताया कि वन माफियों ने अवैध कटान की लकड़ी पकड़ने पर वनकर्मियों के साथ मारपीट की और उनका पैसा भी छीन लिया। रविवार दोपहर वनकर्मी ने हरैया थाने में मामले की तहरीर दी लेकिन पुलिस ने अभी तक मुकदमा दर्ज नहीं किया है।
विज्ञापन


तहरीर में पांच लोगों को नामजद किया गया है। मामले के संबंध में एसपी से भी वार्ता की गई। एसपी से वार्ता के बावजूद भी शाम तक थाने में केस दर्ज नहीं हुआ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें