फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो लोगों से बरामद की एक किलोग्राम चरस

विज्ञापन
charas
विज्ञापन
मंडी। सदर पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान एक किलोग्राम चरस बरामद की है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पहले मामले में एक व्यक्ति से 945 ग्राम चरस पकड़ी गई। सोमवार सुबह करीब साढ़े 8 बजे जब पुलिस की टीम सुक्कीबाई में नाकाबंदी कर रही थी तो उसी समय एक मोटरसाइकिल एचपी11ए1481 पंडोह की तरफ से आई। पुलिस कर्मचारियों ने जब इस चालक को रोककर उसकी तलाशी ली तो तलाशी के दौरान नरेंद्र पाल पुत्र सुरेंद्रपाल निवासी बड्डू डॉ. और तहसील रामशहर जिला सोलन के कब्जे से 945 ग्राम चरस बरामद हुई। वहीं, दूसरे मामले में सदर पुलिस के मुख्य आरक्षी संजीव कुमार जब रविवार शाम साढ़े 4 बजे अन्य कर्मचारियों के साथ रामनगर में गश्त पर थे तो उसी समय उन्हें सूचना मिली कि हरीश कुमार पुत्र ओमप्रकाश निवासी भगवाहन अपनी चाय की दुकान पर चरस बेचने का कार्य करता है। इस पर पुलिस की टीम ने उसकी दुकान पर रेड की, जिसमेें उसके कब्जे से 57 ग्राम चरस बरामद हुई। उपरोक्त अभियोग में पुलिस ने आरोपियों पर मादक पदार्थ अधिनियम के तहत मामले दर्ज करके आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार ने मामलों की पुष्टि की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें