फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अज्ञात कारणों से लगी आग में 45 लाख का सामान खाक-संशोधित

विज्ञापन
विज्ञापन
आठ घरों में लगी आग, लाखों का नुकसान
विज्ञापन



बलरामपुर। स्थानीय कोतवाली के ग्राम महादेव शिवपुर में शनिवार दोपहर अज्ञात कारणों से लगी आग में आठ घरों का सारा सामान जलकर राख हो गया। घटना में एक बछिया भी जलकर मर गई तथा एक व्यक्ति झुलस गया।


वहीं नगर कोतवाली क्षेत्र के छोटकी नहरिया के पास टॉफी-बिस्कुट के गोदाम में अज्ञात कारणों से लगी आग में करीब 45 लाख का सामान जल गया। आग से गोदाम की छत भी धराशाई हो गई। छह घंटे की मशक्कत से आग पर काबू पाया जा सका।
विज्ञापन



महादेव शिवपुर निवासी सितम्बर के घर में शनिवार दोपहर अज्ञात कारण से आग लग गई। घटना में सितम्बर के घर-गृहस्थी का सारा सामान जल गया तथा एक बछिया भी जलकर मर गई।


आग की चपेट में आकर पड़ोसी बसंतलाल, राम छबीले, अब्दुल, भगवानदीन, सत्यनारायण, सुंदर व पप्पू का घर भी जलने लगा। घटना की सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक मानवेंद्र पाठक दल-बल के साथ मौके पर पहुंच गए।


ग्रामीणों ने पुलिसकर्मियों के सहयोग से आग पर काबू पाया। मगर तब तक बसंतलाल के घर में रखा लड़की की शादी का सारा सामान, 60 हजार रुपये कैश जल गया। आग बुझाने की कोशिश में बसंतलाल झुलस गया।


उसे सीएचसी गैसड़ी में भर्ती कराया गया है। अग्निकांड में अन्य घरों का भी काफी सामान जल गया, जिससे लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। हल्का लेखपाल नर नारायण शुक्ल ने बताया कि क्षति का आंकलन किया जा रहा है।


शहर के मोहल्ला अंधियारी बाग निवासी इमरान टॉफी व बिस्कुट आदि का कारोबार करते हैं। छोटकी नहरिया के पास उनका गोदाम है। शनिवार सुबह 10.30 बजे इमरान को फोन पर गोदाम में आग लगने की सूचना मिली। सूचना पर पहुंचे अग्निशमनकर्मी दमकल लेकर पहुंचे और आग बुझाने में जुट गए।


नगर पालिका का टैंकर भी आग बुझाने में लगाया गया। अध्यक्ष प्रतिनिधि शाबान अली, व्यापारी नेता समर जावेद भी स्थानीय लोगों के साथ आग बुझाने में जुट गए। आग इतनी भीषण थी कि गोदाम के कई कमरों के छत भी ढह गई।
विज्ञापन



आग से गोदाम में रखा करीब 45 लाख रुपये कीमत का माल जल गया। छह घंटे की मशक्कत के बाद शाम चार बजे आग बुझाई जा सकी। हल्का लेखपाल दिनेश मिश्र ने बताया कि क्षति का आंकलन कर शीघ्र ही अधिकारियों को रिपोर्ट भेज दी जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें