फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तालाब में नहाने गई आठ वर्षीय बालिका की डूबकर मौत .

विज्ञापन
विज्ञापन
गैसड़ी (बलरामपुर)। गौरा चौराहा थाना क्षेत्र के जानकीनगर के मजरा गोदहना गांव में तालाब में नहाने गई आठ वर्षीय बालिका की डूबकर मौत हो गई है। शव का पंचनामा कराकर अंतिम संस्कार कर दिया गया है। पुलिस को घटना की जानकारी नहीं है।
विज्ञापन


क्षेत्र पंचायत सदस्य इश्तियाक अहमद ने बताया कि गुरुवार को धर्म प्रकाश की पुत्री सुधा (8) गांव के पास तालाब में नहा रही थी। नहाते-नहाते सुधा अचानक गहरे पानी में चली गई और डूबने लगी। सुधा की बहन रानी तालाब में कपड़े धुल रही थी। रानी के शोर मचाने पर परिवार व गांव के लोग पहुंच गए और सुधा को थोड़ी देर में तालाब से बाहर निकाला। बाहर निकालने के बाद मृत पाई गई। शव का पंचनामा कराकर अंतिम संस्कार कर दिया गया है। प्रभारी निरीक्षक गौरा चौराहा थाना पवन कुमार सिंह ने बताया कि उन्हें घटना की जानकारी नहीं है। मामले की छानबीन कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें