फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिट्टी के नीचे दबकर एक बच्चे की मौत, तीन सुरक्षित

विज्ञापन
विज्ञापन
मिट्टी में दबे चार बच्चे, एक की मौत
विज्ञापन


बलरामपुर। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र में चतुरनगर गांव के पास निर्माणाधीन नहर में पुलिया बनाने के लिए खोदे गए गड्ढे में गिरकर चार बच्चे दब गए। तीन बच्चों को सुरक्षित निकाल लिया गया। एक बच्चे की मिट्टी के नीचे दबकर मौत हो गई।

शनिवार शाम चतुरनगर गांव के पास नहर में पुलिया बनाने के लिए खोदे गए गड्ढे की मिट्टी के टीले पर बगहीडीह के तीन बच्चे तथा चतुरनगर का एक बच्चा खेल रहा था।
विज्ञापन


बगहीडीह के जुड़वा भाई जुबेर(10) व जुहेर(10) पुत्र जमील तथा फहीम(12) पुत्र सलीम तथा चतुरनगर निवासी शनी विश्वकर्मा (10) पुत्र रामू अचानक खेलते-खेलते गड्ढे में गिर गए।

ऊपर से मिट्टी का टीला भी भरभराकर ढह गया। चारो बच्चे मिट्टी के नीचे दब गए। मिली जानकारी के अनुसार एक आदमी ने घटना देखा और मौके पर पहुंचकर बगहीडीह के तीनो बच्चों को बाहर निकाल लिया।
विज्ञापन


घटना से डरे सहमें तीनो बच्चे घर भाग गए। इन बच्चों ने शनी के बारे में न तो मदद करने वाले को बताया और न ही घरवालो को ही कोई जानकारी दी। देर रात तक जब शनी घर नहीं पहुंचा तो परिजन उसकी तलाश में जुट गए। रविवार को मामले की सूचना तुलसीपुर एसडीएम एसके त्रिपाठी को दी गई। मौके पर पहुंचे एसडीएम ने जब नहर के गड्ढे की मिट्टी हटवाई तो नीचे शनी मरा हुआ मिला। शनी की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में हाहाकार मच गया। परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। एसडीएम ने बताया कि शव का पंचनामा कर अंतिम संस्कार कर दिया गया है। मामले की छानबीन करने से यह पता चला है कि घटना नहर विभाग की लापरवाही के चलते हुई है। मृतक के परिजनों को हर संभव सरकारी सहायता दिलाई जाएगी। घटना के संबंध में नहर विभाग के उच्चाधिकारियों को भी पत्र लिखकर स्थानीय लोगों की लापरवाही से अवगत कराया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें