फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधानी चुनाव की रंजिश में भिड़े दो पक्ष जमकर मारपीट

विज्ञापन
विज्ञापन
चुनाव की रंजिश में भिड़े दो पक्ष, जमकर मारपीट
विज्ञापन

आठ लोग घायल, तीन की हालत गंभीर
अमर उजाला ब्यूरो
श्रीदत्तगंज-बलरामपुर। उतरौला कोतवाली क्षेत्र के ग्राम बनकटवा नयानगर में शनिवार को प्रधानी चुनाव की रंजिश को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई। घटना में एक पक्ष के कई लोग घायल हो गए। घायलों में तीन की हालत गंभीर बताई जा रही है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरु कर दी है।
विज्ञापन

ग्राम बनकटवा नयानगर निवासी शफीक ने बताया कि उनकी गांव के ताज मोहम्मद से चुनावी रंजिश चल रही है। शनिवार को इसी रंजिश के चलते विपक्षियों ने हमला कर दिया और जमकर मारपीट की। घटना में शफीक, अबरार, मलिक, शिफा, रशीद, साबिरा, सफीकुन व कनीज फातमा आदि घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए सीएचसी उतरौला में भर्ती कराया गया। शफीक, साबिरा व राशिद की हालत गंभीर होने पर डाक्टर ने उन्हें गोण्डा रेफर कर दिया है। शफीक ने मामले की तहरीर उतरौला कोतवाली में दी है। कोतवाल अभिषेक सिरोही ने बताया की पीड़ित की तहरीर पर ताज मोहम्मद, राजू, आशू व सलीम के अलावा आठ अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें