फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कल से शुरु होगा पांच हजार मतदान कर्मियों का प्रशिक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। विधानसभा चुनाव में मतदान कराने वाले पांच हजार कार्मिकों को प्रथम प्रशिक्षण देने की तैयारी की जा रही है। इसमें पीठासीन व प्रथम मतदान कार्मिकों को प्रशिक्षण में शामिल किया जाएगा। एमपीपी इंटर कालेज में 31 जनवरी से दो फरवरी तक कार्मिकों को प्रशिक्षित किया जाएगा। प्रत्येक दिवस में दो-दो पालियों में प्रशिक्षण दिए जाएंगे। प्रत्येक पाली में एक-एक हजार पीठसीन व प्रथम मतदान अधिकारियों को जिम्मा संभालने का तौर-तरीका सिखाया जाएगा। प्रशिक्षण से नदारद रहने वाले संबंधित मतदान कार्मिकों के खिलाफ लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम के तहत कार्रवाई भी की जाएगी।
विज्ञापन

डीएम/जिला निर्वाचन अधिकारी श्रुति ने शनिवार को बताया कि विधानसभा चुनाव 2022 में छठवें चरण के दौरान तीन मार्च को मतदान कराया जाएगा। जिले के चारों विधानसभा क्षेत्रों में 1857 पोलिंग बूथों पर मतदान प्रक्रिया पूरी कराने वाले सभी कर्मचारियों को प्रशिक्षण देने की तैयारी शुरु कर दी गई है। एमपीपी इंटर कालेज में 31 जनवरी से दो फरवरी तक पीठसीन व प्रथम मतदान कार्मिकों को प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रत्येक दिवस में दो-दो पालियों में प्रशिक्षण दिया जाएगा। 31 जनवरी को प्रथम पाली में प्रात: 10 से दोपहर एक बजे तक कोड संख्या एक से लेकर एक हजार व दूसरी पाली में दोपहर दो से सायं पांच बजे तक कोड संख्या 1001 से 2000 तक शामिल पीठासीन व प्रथम मतदान कार्मिकों को प्रशिक्षित किया जाएगा। एक फरवरी को कोड संख्या 2001 से 3000 तक प्रथम पाली में और कोड संख्या 3001 से 4000 तक दूसरी दूसरी पाली में निर्धारित समय पर प्रशिक्षण दिया जाएगा।
बताया कि दो फरवरी को कोड संख्या 4001 से 5000 तक प्रथम पाली में व कोड संख्या 5001 से 5109 तक शामिल कार्मिकों को प्रशिक्षित किया जाएगा। प्रशिक्षण स्थल पर समय से एक घंटा पूर्व उपस्थिति दर्ज कराना अनिवार्य है। सभी मतदान अधिकारियों को द्वितीय प्रशिक्षण से पूर्व पार्टी संख्या सहित विधानसभावार ड्यूटी आदेश दिया जाएगा। प्रशिक्षण पाने वाले मतदान अधिकारियों को तीन मार्च के दिन प्रात: सात बजे से सायं छह बजे तक अथवा मतदान की समाप्ति तक ड्यूटी देनी होगी। निर्वाचन कार्य में कोई भी शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम के तहत केस दर्ज कराकर कठोर कार्रवाई की जाएगी। जिन कार्मिकों को कोविड टीकाकरण का द्वितीय डोज लगने के 90 दिन पूरे हो गए हैं वे अपना टीकाकरण का प्रमाण पत्र व निर्वाचन नियुक्ति आदेश प्रस्तुत कर ट्रेनिंग सेंटर पर स्थापित टीकाकरण काउंटर पर बूस्टर डोज अवश्य लगवाएं। कोरोना संबंधी निर्देशों का अनुपालन सुनिश्चित करते हुए प्रशिक्षण स्थल पर सभी कर्मियों को मास्क व सैनिटाइजर का प्रयोग करना अनिवार्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें