फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छत के कुंडे से लटकता मिला युवक का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
ललिया (बलरामपुर)। स्थानीय थाना क्षेत्र के बेनीडीह गांव में एक युवक का शव छत के कुंडे में लटकता हुआ मिला है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेज दिया है।
विज्ञापन

शुक्रवार की रात 10 बजे राकेश वर्मा अपने कमरे में सोने चला गया था। उसकी पत्नी रेशमा नीचे कमरे में सो रही थी। शनिवार की सुबह रेशमा उठकर कमरे में गई तो देखा कि राकेश का शव साड़ी के फंदे में छत के कुंडे से लटक रहा है। रेेशमा चीखने-चिल्लाने लगी तो उसकी आवाज सुनकर अन्य परिजन भी कमरे में पहुंच गए।
विज्ञापन

परिजन शव को छत के कुंडे से उतारकर अंतिम संस्कार की तैयारी में लग गए। मृतक राकेश के साले पिंटू वर्मा ने संदिग्ध परिस्थितियों के चलते घटना की जानकारी डायल 112 पुलिस को दिया। पिंटू वर्मा ने पुलिस से शव का पोस्टमार्टम कराने की मांग की। प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार तिवारी ने बताया कि पिंटू वर्मा की मांग पर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। घटना की छानबीन की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें