फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा नेता से 49 करोड़ की ठगी करने वाला आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। स्थानीय नगर निवासी भाजपा जिला उपाध्यक्ष से माईनिंग कारोबार के पार्टनरों ने करीब 49 करोड़ रुपये की ठगी कर ली थी। पुलिस ने गुरुवार को इस मामले के मुख्य आरोपी को चंडीगढ़ से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को बलरामपुर जेल भेज दिया गया है। मामले में अभी तीन आरोपी पुलिस की पकड़ से दूर है।
विज्ञापन

नगर के तुलसी पार्क निवासी भाजपा जिला उपाध्यक्ष सरदार परमजीत सिंह ने जुलाई 2019 में नगर कोतवाली में तहरीर देकर कहा था कि उनका माईनिंग का कारोबार है। मेरी ग्रैण्डरक प्रोजेक्ट प्राइवेट लिमिटेड नामक फर्म है। हरियाणा भिवानी के डाडम स्थान पर माईनिंग के कारोबार के लिए वर्ष 2015 मे करीब 55 हेक्टेयर का पट्टा हुआ था। इस कारोबार में दिल्ली निवासी रमन सोखल उनके पिता विनोद कुमार व विशाल गुप्ता आदि की फर्मे पार्टनर थी। इन लोगों ने फर्म के नाम से एक निजी बैंक में फर्जी खाता खुलवाकर कारोबार का करीब 49 करोड़ रुपया हड़प लिया।
नगर कोतवाली की पुलिस ने रमन सोखल, विनोद कुमार, विशाल गुप्ता व बैंक के एक अधिकारी के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की विवेचना इंस्पेक्टर सत्य प्रकाश यादव को सौंपी। गुरुवार को विवेचक ने बताया कि इस मामले के मुख्य आरोपी रमन सोखल को चंडीगढ़ से गिरफ्तार कर बलरामपुर लाया गया है। रमन को जेल भेज दिया गया है। मामले में वांछित अन्य तीन आरोपियों की भी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें