फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बलरामपुर: मां की अर्जी पर 13 माह बाद कब्र से निकाला गया बालक का शव, मां ने जताई हत्या की आशंका

Wed, 04 Sep 2024 09:01 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला संवाद, बलरामपुर

सार

यूपी के बलरामपुर जिले में मां की अर्जी पर दफनाने के 13 महीने के बाद बच्चे का शव कब्र से खोदकर निकाला गया। मां ने हत्या की आशंका जताई है। 
विज्ञापन
कब्र से खोदकर निकाला गया शव। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के बलरामपुर के पेहर बाजार में पिछले साल जुलाई माह में संदिग्ध परिस्थितियों में हुई बच्चे की मौत के मामले में बुधवार को मां की अपील पर पुलिस ने कब्र से शव बाहर निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मां ने बेटे की हत्या की आशंका जताई थी।

विज्ञापन


रेहरा बाजार क्षेत्र के शेरगंज ग्रिंट मजरा हैदरडीह गांव में 11 जुलाई 2023 को मुशाहिद राजा (11) पुत्र सलीम बच्चों के साथ खेलने गया था। इस दौरान वह संदिग्ध परिस्थितियों में तालाब में डूबा मिला। 12 जुलाई को गांव के कब्रिस्तान में उसे दफनाया गया। इसके करीब डेढ़ महीने बाद मां महिबुन्निशा ने बेटे की हत्या का संदेह जताते हुए अधिकारियों को शिकायती पत्र भेजा। मां की अर्जी पर बुधवार को साढ़े ग्यारह माह बाद डीएम के आदेश पर एसडीएम अवधेश कुमार, एसओ ओम प्रकाश चौहान, चौकी प्रभारी हुसैनाबाद आशीष सिंह गांव पहुंचे। अधिकारियों ने कब्र की खोदाई करवाकर शव को निकलवाया और पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

हत्या को हादसा दिखाने की हुई कोशिश
मुशाहिद राजा घर का इकलौता चिराग था। मां महिबुन्निशा के अनुसार शाम करीब तीन बजे वह गांव के ही पांच बच्चों के साथ खेलने गया था। देर शाम उसके डूबने की खबर मिली। उन्होंने बताया कि मुशाहिद को तालाब में डुबोकर मारा गया है। इससे पहले वह कभी तालाब में नहाने नहीं गया था। बेटे की हत्या को हादसा दिखाने की कोशिश हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें