फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गो रक्षा राष्ट्रीय आस्था का विषय : अविमुक्तेश्वरानंद

Wed, 15 Jul 2026 10:40 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
फोटो-35-बलरामपुर में आयोजित सम्मेलन को संबो​धित करते शंकराचार्य व अन्य।-संवाद
विज्ञापन
बलरामपुर। गो-रक्षार्थ धर्म युद्ध यात्रा के तहत बुधवार को एक दिवसीय दौरे पर जिले पहुंचे ज्योतिषपीठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने केंद्र सरकार, भाजपा और श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट को लेकर तीखी टिप्पणियां कीं। कहा कि गो-रक्षा केवल धार्मिक नहीं, बल्कि राष्ट्रीय आस्था का विषय है। इसके लिए केंद्रीय कानून बनाया जाना चाहिए।
विज्ञापन

राम मंदिर ट्रस्ट से जुड़े विवाद पर उन्होंने कहा कि यह न चोरी है और न डकैती, बल्कि कलाकारी है। उनका आरोप था कि ट्रस्ट में ऐसे लोगों को जिम्मेदारी दी गई, जिन्हें मंदिर निर्माण और धर्म विषयों का अनुभव नहीं था। उन्होंने कहा कि गोमाता के नाम पर राजनीति करने वालों को अब जवाब देना चाहिए कि गोरक्षा के लिए ठोस कदम क्यों नहीं उठाए गए। उनका कहना था कि यदि गो-रक्षा के लिए कोई यात्रा निकाली जाती है तो सभी दलों के लोगों को उसका समर्थन करना चाहिए। कहा कि शंकराचार्य किसी राजनीतिक दल का एजेंट नहीं हो सकता और भारत का विश्वगुरु बनना नैतिक मूल्यों के आधार पर होना चाहिए, केवल आर्थिक शक्ति के आधार पर नहीं। नगर में प्रवेश पर काली थान के पास पूर्व विधायक धीरेंद्र प्रताप सिंह ने समर्थकों के साथ उनका स्वागत किया। इस दौरान समाजवादी पार्टी के जिला उपाध्यक्ष इकबाल जावेद फ्लावर, जितेंद्र सिंह और पूर्व कांग्रेस जिलाध्यक्ष अनुज कुमार सिंह भी मौजूद रहे। श्रावस्ती सांसद राम शिरोमणि वर्मा, विधायक राकेश यादव, आयोजन समिति के अध्यक्ष मृगेंद्र उपाध्याय, पूर्व विधायक रामसागर अकेला, प्रदेश सचिव व्यापार सभा प्रखर कलहंस सहित विभिन्न राजनीतिक दलों एवं सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने उनका अभिनंदन किया। इससे पहले यात्रा तुलसीपुर, गैसड़ी और उतरौला होते हुए श्रीदत्तगंज पहुंची। श्रीदत्तगंज के कांदभारी चौराहे पर पूर्व विधायक जगराम पासवान के नेतृत्व में उनका स्वागत किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें