फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: बंद कमरे में दंपती की संदिग्ध हालात में मौत

Tue, 01 Sep 2026 10:49 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
फोटो-34-मनोज कुमार ।-फाइल फोटो
विज्ञापन
उतरौला। गैंड़ास बुजुर्ग के पीरगेंड़ास गांव में सोमवार शाम पति-पत्नी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। दोनों एक ही कमरे में अचेत अवस्था में बिस्तर पर मिले। कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था। काफी देर तक दरवाजा नहीं खुलने पर परिजनों ने उसे तोड़ दिया। अंदर दोनों को अचेत पड़ा देख परिजन उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) उतरौला ले गए, जहां डॉक्टर ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

मृतकों की पहचान पीरगेंड़ास निवासी मनोज कुमार (28) और उनकी पत्नी मंजू (26) के रूप में हुई है। दंपती के दो छोटे बच्चे हैं। वह दूसरे कमरे में थे। सूचना मिलने पर एएसपी विशाल पांडेय, सीओ, प्रभारी निरीक्षक और फील्ड यूनिट की टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए।
परिजनों के अनुसार, मनोज सऊदी अरब में काम करते थे और जुलाई में ही घर लौटे थे। मनोज की भाभी ने बताया कि पति-पत्नी के बीच कुछ मनमुटाव था, लेकिन यह कभी खुलकर सामने नहीं आया। दोनों के बीच ऐसी कोई बड़ी बात नहीं थी, जिससे इस तरह की घटना की आशंका हो।
विज्ञापन

एएसपी विशाल पांडेय ने बताया कि सीएचसी उतरौला से पुलिस को सूचना मिली थी कि पीरगेंड़ास गांव से परिजन दो लोगों को अस्पताल लेकर पहुंचे हैं। डॉक्टर ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। पुलिस के अनुसार, मनोज और मंजू कमरे में थे। कुछ समय बाद दरवाजा नहीं खुलने पर उनके भाई, भाभी और छोटे भाई ने दरवाजा खटखटाया। अंदर से कोई जवाब नहीं मिलने पर दरवाजा तोड़ा गया। दोनों बिस्तर पर अचेत अवस्था में मिले।
वहीं एसपी मार्तण्ड प्रकाश सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत के कारणों का पता नहीं चल सका है। आगे की जांच के लिए विसरा सुरक्षित रखा गया है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि घटना से पहले पति-पत्नी के बीच या परिवार में किसी तरह का विवाद हुआ था या नहीं। हालांकि, परिजन भी मौत की वजह के बारे में स्पष्ट जानकारी नहीं दे पा रहे हैं।

सुसाइड वीडियो की चर्चा, पुलिस ने नहीं की पुष्टि
घटना के बाद दंपती के सुसाइड वीडियो की चर्चा भी सामने आई है। हालांकि, पुलिस ने अभी इसकी पुष्टि नहीं की है। एएसपी ने बताया कि पुलिस के सामने फिलहाल ऐसा कोई वीडियो नहीं आया है। दोनों के मोबाइल फोन का तकनीकी विश्लेषण कराया जा रहा है। घटना की परिस्थितियों और कारणों की जानकारी जुटाने के लिए पुलिस ने एक टीम गठित की है। टीम परिजनों से पूछताछ करने के साथ मोबाइल फोन से मिलने वाली जानकारी की भी जांच करेगी। फिलहाल पुलिस मामले को संदिग्ध मानकर सभी पहलुओं की जांच कर रही है। दंपती की अचानक मौत के बाद गांव में तरह-तरह की चर्चाएं हैं।

दूसरे कमरे थे बच्चे, सुबह से हैं गुमसुम
मनोज के दाे बच्चे पांच वर्षीय अभ्यास और तीन वर्षीय आरशू हैं। दोनों को रात में कोई जानकारी नहीं हुई। सुबह उठे तो सहमे रहे। परिजनों ने दोनो बच्चों को अलग ही रखा। फिलहाल बच्चों के परवरिश की जिम्मेदारी मृतक के दोनो भाइयों ने संभाली है।
विज्ञापन

फोटो-34-मनोज कुमार ।-फाइल फोटो

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें