फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

224 टेबल पर शुरू हुई वोटों की गिनती

विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। जिले के सभी नौ ब्लॉकों में पंचायत चुनाव की मतगणना कराने के लिए न्याय पंचायतवार 224 टेबल लगाई गई हैं। प्रत्येक न्याय पंचायत में दो-दो टेबल पर मतगणना कराई जा रही है।
विज्ञापन

हर न्याय पंचायत के एक टेबल पर ग्राम पंचायत सदस्यों व ग्राम प्रधानों और दूसरे टेबल पर क्षेत्र पंचायत सदस्यों व जिला पंचायत सदस्यों के वोटों की गिनती की जा रही है। प्रत्येक टेबल पर पांच-पांच मतगणना कार्मिकों को लगाया गया है।
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की मतगणना रविवार को एक साथ जिले के सभी नौ ब्लॉकों में न्याय पंचायतवार 224 टेबल पर शुरू हुई। मजिस्ट्रेटों की निगरानी में न्याय पंचायतवार वोटों की गिनती कराई जा रही है। जिले में कुल 101 न्याय पंचायतें हैं। 20 से अधिक बूथ वाली जिले में 22 न्याय पंचायतें हैं जहां दो-दो अधिक टेबल पर गिनती कराई जा रही है।
विज्ञापन

प्रत्येक टेबल पर पांच-पांच मतगणना कार्मिकों को तैनात किया गया है। सभी टेबल पर एक-एक सुपरवाइजर सहित तीन-तीन मतगणना सहायक व एक-एक अतिरिक्त मतगणना कार्मिकों को वोटों की गिनती करने के लिए लगाया गया है। 12-12 घंटे की शिफ्ट में गिनती कराई जाएगी। मतगणना के लिए कुल 2240 कार्मिकों को लगाया गया है।
ब्लॉक न्याय पंचायतें
सदर 17
हरैया सतघरवा 14
तुलसीपुर 12
गैसड़ी 13
पचपेड़वा 11
उतरौला 8
गैड़ास बुजुर्ग 6
श्रीदत्तगंज 10
रेहरा बाजार 10
इन स्थलों पर हो रही मतगणना
सदर ब्लॉक की एमपीपी इंटर कॉलेज, हरैया सतघरवा ब्लॉक की मोहनलाल रामलाल इंटर कॉलेज शिवपुरा, तुलसीपुर ब्लॉक की नवीन मंडी समिति तुलसीपुर, गैसड़ी ब्लॉक की किसान इंटर कॉलेज सिंहमुहानी, पचपेड़वा ब्लॉक की फजले रहमानिया इंटर कॉलेज, उतरौला ब्लॉक की एचआर इंटर कॉलेज उतरौला, श्रीदत्तगंज ब्लॉक की चौधरी लालता प्रसाद सिंह बौद्ध महाविद्यालय, रेहरा बाजार ब्लॉक की भगवती प्रसाद शुक्ल इंटर कॉलेज रेहरा बाजार और गैड़ास बुजुर्ग ब्लॉक की स्वर्गीय रामतीरथ चौधरी इंटर कॉलेज इमिलिया बनघुसरा में मतगणना हो रही है।
मजिस्ट्रेटों की निगरानी में हो रही काउंटिंग
राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देश पर रविवार को त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव 2021 के वोटों की गिनती शुरू कर दी गई है। जिले के सभी नौ ब्लॉकों में मतगणना कार्यों की निगरानी के लिए मजिस्ट्रेटों को तैनात किया गया है। मतगणना कार्य में बाधा पहुंचाने व अराजकता फैलाने वालों के खिलाफ आदर्श चुनाव आचार संहिता के उल्लंघन के आरोप में कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

- श्रुति, जिला निर्वाचन अधिकारी/डीएम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें