फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में 21 स्वास्थ्य केंद्रों पर हो रही कोरोना की टेस्टिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। कोरोना की रोकथाम व बचाव के लिए जांच पर विशेष जोर दिया जा रहा है। कोविड जांच के लिए जिले में 21 स्वास्थ्य केंद्र तैयार किए गए है। इन केंद्रों पर प्रतिदिन मरीजों की जांच की जा रही है। खांसी, बुखार व सिर दर्द के मरीज अपने नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पर जाकर कोविड की जांच कराएं।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. विजय बहादुर सिंह ने बताया कि कोरोना की रोकथाम के लिए टेस्टिंग, ट्रैकिंग एवं ट्रीटमेंट पर ध्यान दिया गया है। कोविड ट्रैकिंग के लिए जहां सर्वे अभियान चलाकर सर्दी, जुकाम, बुखार के मरीजों की सूची तैयार की जा रही है वहीं जिले के 21 स्वास्थ्य केंद्रों पर जांच की सुविधा उपलब्ध है।
बलरामपुर ब्लॉक में संयुक्त जिला चिकित्सालय, जिला मेमोरियल चिकित्सालय, जिला महिला चिकित्सालय, पीएचसी जोकहिया, सीएचसी नंदनगर व अरबन पीएचसी खलवा, श्रीदत्तगंज ब्लॉक में सीएचसी श्रीदत्तगंज व पीएचसी महदेइया, उतरौला ब्लॉक में सीएचसी उतरौला, पीएचसी मानापार बहेरिया व पीएचसी पिपरा, गैड़ास बुजुर्ग ब्लॉक में सीएचसी गैड़ास बुजुर्ग, रेहरा बाजार ब्लॉक में सीएचसी सादुल्लाहनगर व पीएचसी रेहरा बाजार में जांच होगी।
विज्ञापन

साथ ही पचपेड़वा ब्लॉक में सीएचसी पचपेड़वा, गैसड़ी ब्लॉक में सीएचसी गैसड़ी व पीएचसी पिपरा, तुलसीपुर ब्लॉक में सीएचसी तुलसीपुर, पीएचसी महराजगंज तराई व कौवापुर तथा हरैया सतघरवा ब्लॉक में सीएचसी शिवपुरा में कोरोना जांच की सुविधा उपलब्ध है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें