फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सभी गर्भवती महिलाओं को लगेगा कोरोना का टीका

विज्ञापन
फोटो-9-बलरामपुर के सीएमओ कार्यालय में आयोजित कार्यशाला को संबोधित करते सीएमओ डा. सुशील कुमार।(संव - फोटो : BALRAMPUR
विज्ञापन
बलरामपुर। गर्भवती महिलाओं के कोविड टीकाकरण के संबंध में गुरुवार को सीएमओ कार्यालय सभागार में कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यशाला में गर्भवती महिलाओं के टीकाकरण की रणनीति पर चर्चा करते हुए आशा और एएनएम की भूमिका तय की गई।
विज्ञापन

कार्यशाला की अध्यक्षता करते हुए सीएमओ डॉ. सुशील कुमार ने कहा कि अब 18 वर्ष से ऊपर आयु वाली सभी गर्भवती महिलाओं को कोरोना का टीका लगाया जाएगा। टीका लगने से गर्भवती महिलाओं को किसी भी तरह की समस्या नहीं नहीं होगी। उनका जीवन सुरक्षित होगा। उन्होंने आशा व एएनएम को निर्देश दिया कि सभी गर्भवती महिलाओं को चिह्नित कर उन्हें टीकाकरण के लिए प्रेरित करें। कोई भी गर्भवती महिला टीकाकरण से वंचित न रहने पाए। उन्होंने जनपदवासियों से अपील किया है कि जिनके घरों में गर्भवती महिला को टीका न लगा हो वह नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पर टीका लगवा लें।
कार्यशाला में जिला मेमोरियल चिकित्सालय के सीएमएस डॉ. अरुण कुमार, जिला महिला चिकित्सालय की सीएमएस डॉ. विनीता राय, एसीएमओ डॉ. बीपी सिंह, एसीएमओ डॉ. एके सिंघल, डॉ. जय प्रकाश, जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. अरुण कुमार, डीपीएम शिवेंद्र मणि तिवारी, जिला स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी अरविंद मिश्रा, डीएमसी शिखा श्रीवास्तव व डॉ. विनय डोंगे सहित सभी स्वास्थ्य केंद्रों के चिकित्साधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

विश्व स्तनपान सप्ताह का आयोजन
बलरामपुर। सीएमओ कार्यालय सभागार में विश्व स्तनपान सप्ताह का आयोजन किया गया। सीएमओ डॉ. सुशील कुमार ने स्तनपान के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि नवजात शिशुओं को बीमारियों से बचाने तथा स्वस्थ रखने के लिए स्तनपान जरूरी है। मां अपने बच्चे को बाहर का दूध पिलाने के बजाए स्तनपान कराएं। इस मौके पर एसीएमओ डॉ. बीपी सिंह, डीपीएम शिवेंद्र मणि व जिला स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी अरविंद मिश्रा, मातृ स्वास्थ्य के जिला परामर्शदाता विनोद त्रिपाठी आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें