फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना की तीसरी लहर को लेकर युवा बरतें सावधानी

विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। कोरोना महामारी की तीसरी लहर को लेकर युवाओं को विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है। कोरोना काल में युवाओं को रोजगार के साथ-साथ स्वयं को सेहतमंद बनाए रखने की जरूरत है। इसके लिए नियमित रूप से योग व अन्य गतिविधियां जारी रखें। यह बातें युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल अधिकारी प्रदीप कुमार त्रिपाठी ने प्रशिक्षण वर्चुअल कार्यक्रम के अंतिम दिन मंगलवार को शामिल होने वाले ग्रामीण युवाओं को संबोधित करते हुए कही।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि हर साल राज्य स्तरीय युवा नेतृत्व प्रशिक्षण का आयोजन किया जाता रहा है जिसमें जिले के युवाओं की तरफ से प्रतिभाग किया जाता रहा है। कोरोना महामारी के चलते इस साल इसे वर्चुअल तरीके से किया गया है। युवा नेतृत्व प्रशिक्षण कार्यक्रम में युवाओं को रोजगार के विविध आयाम नेतृत्व विकास के लिए उपयोगी कारक, खाद्य प्रसंस्करण की उपयोगिता, कोरोना महामारी की तीसरी लहर से बचाव के तरीके, प्रदेश सरकार की रोजगारपरक योजनाएं, जैविक खेती प्रणाली की वर्तमान समय में उपयोगिता, बदलते सामाजिक आर्थिक परिवेश में युवाओं की भूमिका, पर्यावरण प्रबंधन व आपदा प्रबंधन में युवाओं की भूमिका, युवाओं से जुड़े वैधानिक मुद्दे और आदर्श गांव पर परिचर्चा विषय पर प्रशिक्षण दिया गया। इस दौरान युवक मंगल अध्यक्ष सुशील कुमार श्रीवास्तव व महिला मंगल दल अध्यक्ष रामावती आदि का सराहनीय योगदान रहा। कार्यालय में आए युवक व मंगल दल के अध्यक्ष को युवा कल्याण अधिकारी की तरफ से खेल सामग्री वितरित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें