फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बलरामपुर: महिला को चाकू मारकर युवक ने खुद का गला रेता, युवती की मौत; हमलावर गंभीर रूप से हुआ घायल

Tue, 30 Sep 2025 10:30 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला संवाद, बलरामपुर

सार

Balrampur crime: यूपी के बलरापमुर में एक युवक ने एक महिला को चाकू से गोद दिया। इसके बाद उसने खुद का गला रेतने का प्रयास किया। 
विज्ञापन
अस्पताल के बाहर जमा भीड़। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नगर के पूरैनिया तालाब मुहल्ले में मंगलवार की रात लगभग नौ बजे एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। मोहल्ला निबकौनी निवासी 32 वर्षीय शफीक पुत्र रशीद ने पुरैनिया तालाब निवासिनी 27 वर्षीय नरगिस पत्नी शाहनवाज के पेट में चाकू से ताबड़तोड़ कई वार किए। इसके बाद खुद का गला रेत लिया। घटना से अफरातफरी मच गई। घर वालों और पड़ोसियों ने आनन-फानन में दोनों को जिला मेमोरियल अस्पताल पहुंचाया। चिकित्सकों ने नरगिस को मृत घोषित कर दिया। वहीं गंभीर रूप से घायल शफीक का इलाज चल रहा है।

विज्ञापन


घटना की जानकारी होते ही बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ अस्पताल में एकत्र हो गई। घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं की जा रही है, लेकिन कोई कुछ भी साफ बताने को तैयार नहीं है। नगर कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक सुधीर कुमार सिंह का कहना है कि छानबीन की जा रही है। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।अस्पताल परिसर में कई थानों की फोर्स तैनात की गई है। वहीं एएसपी विशाल पांडेय और सीओ ज्योति श्री अस्पताल में मौजूद हैं। और हर एक पहलू पर नजर बनाए हुए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें