फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: पिलर के लिए खोदाई के साथ शुरू हुआ ओवरब्रिज का निर्माण

Wed, 12 Aug 2026 11:08 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
फोटो-29-बलरामपुर के जिला महिला अस्पताल मोड़ पर ओवरब्रिज निर्माण के लिए खोदी गई नींव ।-संवाद
विज्ञापन
बलरामपुर। झारखंडी मंदिर रेलवे क्रॉसिंग पर प्रस्तावित रेलवे उपरिगामी सेतु (आरओबी) के निर्माण का इंतजार बुधवार को खत्म हो गया। पहले पिलर की नींव की खोदाई शुरू होने के साथ ही ओवरब्रिज निर्माण कार्य ने गति पकड़ ली। शहर की यातायात व्यवस्था को सुगम बनाने और रेलवे क्रॉसिंग पर लगने वाले जाम से निजात दिलाने वाली इस परियोजना को जिले के विकास की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
विज्ञापन


बहराइच-तुलसीपुर मार्ग स्थित झारखंडी मंदिर रेलवे क्रॉसिंग शहर के सबसे व्यस्त मार्गों में शामिल है। ट्रेनों के आवागमन के दौरान रेलवे फाटक बंद होने से दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग जाती है। इससे राहगीरों और वाहन चालकों को काफी समय तक जाम का सामना करना पड़ता है।

झारखंडी मंदिर रेलवे क्रॉसिंग पर बनने वाला आरओबी 1.21 किलोमीटर लंबा और दो लेन का होगा। परियोजना पर कुल 292.21 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। इसके लिए 35 पिलर बनाए जाने हैं। प्रथम चरण के निर्माण के लिए कार्यदायी संस्था को 90 करोड़ रुपये की धनराशि उपलब्ध करा दी गई है। सेतु निर्माण निगम ने करीब दो वर्ष में परियोजना पूरी करने का लक्ष्य तय किया है।
विज्ञापन


सेतु निर्माण निगम अयोध्या के इंजीनियर आलोक शुक्ला ने बताया कि आरओबी निर्माण कार्य शुरू हो गया है। पहले पिलर की नींव तैयार होने के बाद कार्ययोजना के अनुसार अन्य पिलरों का निर्माण कराया जाएगा। उप परियोजना प्रबंधक रोहित अग्रवाल ने बताया कि निर्माण कार्य को निर्धारित समय सीमा में पूरा कराने का प्रयास किया जाएगा।
नगर में आज से लागू होगा रूट डायवर्जन
आरओबी निर्माण शुरू होने के साथ ही यातायात व्यवस्था में बदलाव किया गया है। निर्माण कार्य के दौरान जाम और असुविधा से बचने के लिए भारी और हल्के वाहनों के लिए अलग-अलग वैकल्पिक मार्ग निर्धारित किए गए हैं।
तुलसीपुर और बढ़नी जाने वाले भारी वाहनों को हरिहरगंज से ललिया होते हुए बनकटवा की ओर जाना होगा। वहीं बलरामपुर, गोंडा और बहराइच की ओर जाने वाले भारी वाहन बनकटवा से ललिया होते हुए हरिहरगंज मार्ग का उपयोग करेंगे।
तुलसीपुर और बढ़नी की ओर जाने वाले हल्के वाहनों के लिए उतरौला रोड से नाहरबालागंज होते हुए मेवालाल पुलिस चौकी तक का मार्ग निर्धारित किया गया है। जबकि गोंडा और बहराइच की ओर जाने वाले हल्के वाहन मेवालाल पुलिस चौकी से नाहरबालागंज होते हुए उतरौला रोड से गुजरेंगे।

फोटो-29-बलरामपुर के जिला महिला अस्पताल मोड़ पर ओवरब्रिज निर्माण के लिए खोदी गई नींव ।-संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें