फोटो-11-रेहरा बाजार से अयोध्या के लिए रवाना होता कावंड़ियों का जत्था ।-स्रोत: आयोजक
रेहराबाजार। सावन माह में भगवान शिव की आराधना को लेकर बुधवार को बोल बम के जयघोष के साथ कांवड़ियों का जत्था अयोध्या के लिए रवाना हुआ। भगवा वस्त्र पहने शिवभक्तों में यात्रा को लेकर खासा उत्साह नजर आया। पूरे रास्ते हर-हर महादेव और बोल बम के उद्घोष से वातावरण भक्तिमय हो गया।
कांवड़िया संघ के अध्यक्ष अवधपाल उपाध्याय ने बताया कि श्रद्धालु अयोध्या पहुंचकर सरयू नदी से पवित्र जल भरेंगे। इसके बाद पैदल यात्रा कर भगवान नागेश्वरनाथ मंदिर में जलाभिषेक करेंगे। यात्रा के दौरान रास्ते में पड़ने वाले प्रमुख शिवालयों में भी जल अर्पित किया जाएगा। यात्रा का समापन कौरहानाथ मंदिर में जलाभिषेक के साथ होगा।
उन्होंने बताया कि यह यात्रा श्रद्धा, आस्था और धार्मिक परंपरा का प्रतीक है। इसमें बड़ी संख्या में शिवभक्त शामिल हुए हैं। इस मौके पर सुनील, अशोक कुमार, रामजीत, विनोद कुमार समेत अन्य श्रद्धालु मौजूद रहे।