फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: भारत जोड़ो न्याय यात्रा के जरिए आमजन से जुड़ेगी कांग्रेस

Wed, 17 Jan 2024 12:53 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। राहुल गांधी के नेतृत्व में मणिपुर से मुंबई महाराष्ट्र तक भारत जोड़ो न्याय यात्रा शुरू की गई है। इस यात्रा के जरिए कांग्रेस पार्टी आमजन से सीधा जुड़ाव स्थापित करेगी। ताकि वह लोगों की समस्याओं से रूबरू होकर जमीनी धरातल पर बेहतर संघर्ष कर सके। यह बात कांग्रेस जिलाध्यक्ष अनुज कुमार सिंह ने बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर तिराहे पर मशाल न्याय यात्रा का शुभारंभ करते हुए कही।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि यात्रा के दौरान पार्टी आम जन को केंद्र की भाजपा सरकार की जन विरोधी नीतियों के बारे में भी जागरूक बनाएगी। बताया कि राहुल गांधी की यह यात्रा 15 राज्यों के 110 जिलों से गुजरेगी। भारत जोड़ो न्याय यात्रा को लेकर देश के हर जिले में मशाल न्याय यात्रा निकाली जा रही है। इसके माध्यम से पार्टी यह संदेश देना चाहती है कि कांग्रेस हमेशा दलित, शोषित एवं वंचित वर्ग के साथ खड़ी है।
पीसीसी से जुड़े डॉ. पंकज गुप्त, राज बहादुर यादव व डॉ. प्रतीक मिश्र ने कहा कि मोदी सरकार में व्याप्त भ्रष्टाचार व महंगाई के कारण आमजन ही नहीं बल्कि व्यापारियों का भी जीना मुहाल हो गया है। इसी लिए आम लोग अब सरकार की तानाशाही से छुटकारा भी पाना चाहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें